फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Couple attempted to commit suicide in cinema hall at Jorhat

सिनेमाहाल में युवक-युवती ने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान

Fri, 19 Jul 2013 01:05 AM IST
जोरहाट/एजेंसी
जोरहाट/एजेंसी Updated Fri, 19 Jul 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
Couple attempted to commit suicide in cinema hall at Jorhat

असम के जोरहाट में बृहस्पतिवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी। यहां के एक सिनेमाहाल में एक युवक और युवती ने फिल्म देखने के दौरान एक-दूसरे का गला रेत दिया और कलाई की नसें काट ली।

विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे खुदकुशी की कोशिश की घटना मान रही है।

पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है और संभवत: पारिवारिक विरोध की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सिनेमाहाल में एक युवती और एक युवक अचेतावस्था में मिले। दोनों का गला कटा हुआ था। वे सुबह 11 बजे का शो देखने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कब एक-दूसरे का गला रेता इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। जब दो बजे का शो देखने वाले सिनेमाहाल के अंदर पहुंचे तो उन्हें बालकनी की सीट पर युवक-युवती बेहोश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल सिनेमाहाल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। दोनों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती की उम्र 19 साल है और वह जेबी कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। युवक की उम्र 22 साल के करीब है। उन्होंने गला और कलाई की नस काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया था, जो उनके पास ही पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed