फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   country's first aviation university in rae bareli

रायबरेली में खुलेगी देश की पहली एविएशन यूनिवर्सिटी

Tue, 26 Mar 2013 12:37 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 26 Mar 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
country's first aviation university in rae bareli

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में देश की पहली एविएशन यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगी, जिसमें अगले साल जुलाई से सत्र शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री केसी वेणुगोपाल और शीर्ष अधिकारियों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

इस नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (एनएयू) में तकनीकी कर्मियों को तैयार किया जाएगा, जिसमें इंजीनियर्स भी शामिल होंगे। साथ ही यहां छात्रों में उड्डयन से संबंधित सभी कौशल को निखारा जाएगा।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक अगले एक दशक में भारत में विमानन सेक्टर में 30 लाख प्रशिक्षित कर्मियों की जरूरत होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि रायबरेली के फुरसत गंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) का शिलान्यास किया जा सकता है जबकि अगले साल अप्रैल में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव के लिए 80 करोड़ रुपये पहले ही पारित किए जा चुके हैं और हमने यूपी सरकार से यूनिवर्सिटी के लिए ज्यादा जमीन देने का आग्रह भी किया है। पहले पांच साल में इस प्रोजेक्ट के लिए 202 करोड़ रुपये का बजट रखा है।


उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और मंजूरी के लिए इसे लिए योजना आयोग को भेजा चुका है। इस यूनिवर्सिटी को विश्व स्तरीय बनाने के लिए इसे अन्य देशों के संस्थानों से भी जोड़ा जाएगा। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योजना आयोग से मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्तीय मामलों की कैबिनेट कमेटी को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed