फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   country first jellyfish lake discovered

खोजी गई देश की पहली जेलीफिश झील

Thu, 07 Aug 2014 08:18 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Thu, 07 Aug 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
country first jellyfish lake discovered

समुद्री जीव विज्ञानियों ने गुजरात में एक जेलीफिश झील खोज निकाली है, जो शायद भारत की पहली झील है।

विज्ञापन


वन्यजीव वैज्ञानिक बीसी चौधरी ने बताया कि संभवत: भारत में पाई गई यह पहली जेलीफिश झील है। इस झील में इनकी संख्या भी बहुत ज्यादा है। यहां तक कि पानी साफ रहने पर आप उन्हें आसानी से देख सकते हैं।

बीसी चौधरी के नेतृत्व में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के शोधकर्ताओं की एक टीम ने हाल ही में गुजरात के छोटे से शहर अर्माबाड़ा का दौरा किया था। यहीं पर उन्हें जेलीफिश के प्राकृतिक घर का पता चला।
विज्ञापन

गुजरात में खोजी गई झील

country first jellyfish lake discovered

दो शोधकर्ताओं ने पानी के भीतर काम करने वाले उपकरणों और कैमरों के साथ जब 5-6 हेक्टेयर में फैली झील के तल का मुआयना किया, तो पाया कि तलहटी में ‘अपसाइड डाउन जेलीफिश’ की पूरी परत बिछी पड़ी है।

इस झील की एक और खास बात पता चली कि ये जेलीफिश पूरे साल यहां मौजूद रहती हैं, जबकि अन्य स्थानों पर ऐसा नहीं होता। विशेषज्ञों का मानना है कि कम शिकार होने की वजह से यहां इतनी ज्यादा संख्या में जेलीफिश हैं।

भारत में तटीय इलाकों में जेलीफिश पाई जाती हैं, लेकिन झील में ये बहुत ही कम मिलती हैं। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जेलीफिश झील पलाऊ के ईल माल्क द्वीप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed