फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Could be huge in eastern UP

गोमांस को लेकर पूर्वी यूपी में हो सकता है बड़ा बवाल

Tue, 13 Oct 2015 08:21 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
Could be huge in eastern UP

गोमांस का बवाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पैर पसार सकता है। खुफिया एजेंसियों को इस बात के संकेत मिले हैं कि गोमांस का अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का सूबे में जारी खेल अब पूर्वी उत्तरप्रदेश को प्रभावित कर सकता है। केंद्र सरकार के खुफिया विभाग ने राज्य सरकार को इस मामले में अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दादरी की घटना को मानव अधिकार का हनन करार दिया है। आयोग के इस कदम के बाद के बाद राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

वहीं कानून व्यवस्था राज्य के जिम्मे होने की बात कर केंद्र सरकार बेशक मामले से पल्ला झाड़ रही है। लेकिन देश में सांप्रदायिक हिंसा की बढ़ रही चिंताओं से केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन


इसलिय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों को राज्य प्रशासन के साथ समन्वय बैठाकर सांप्रदायिक हालातों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

खुफिया ब्यूरो ने राज्य सरकार को जारी किया अलर्ट

Could be huge in eastern UP

खुफिया सूत्रों की मानें तो पश्चिमी यपू के जिले पहले से ही सांप्रदायिक तनाव से ग्रसित हैं। बचे खुचे इलाकों में भी हाल के गोमांस विवाद ने माहौल बिगाडने में बड़ी भूमिका निभाई है।

अब पूर्वी यूपी से इस बात के संकेते मिले हैं कि वहां भी तनाव पैदा हो सकता है। पूर्वी यूपी के आजलमगढ़ और मउ सरीखे इलाके पहले से ही सॉफ्ट टारगेट पर हैं।

यूपी के हालातों पर नजर रख रहे खुफिया ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि दादरी और मैनपूरी के अलावा भी पश्चिमी यूपी के आगरा, अलीगढ़ और तमामा इलाकों से गोमांस के अफवाह की जानकारी सामने आई है। लेकिन स्थानिय शासन की समझदारी से मामले टल गए हैं।

मगर असामाजिक तत्वों की नजर अब पूर्वी यूपी पर है। इस बाबत राज्य सरकार को अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त अधिकारी की मानें तो सांप्रदायिक सौहार्द के मामले को लेकर प्रदेश में स्थिति विकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed