फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   corruption in up police

यूपी गजब है! कुर्सी की लूट में जेल भेज दिया ‘क्रांतिकारी’ सिपाही

Sat, 22 Aug 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
corruption in up police

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस और अफसरों की पोल खोलने वाले एक सिपाही को ही जेल भेज दिया गया। सिपाही के खिलाफ सिविल लाइन थाने में ही एक कुर्सी की लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


हालांकि एसओ सिविल लाइन ने ही फर्जी मुकदमा दर्ज होने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि सिपाही ने ड्यूटी के दौरान बैठने के लिए कुर्सी ली थी, जो कि वह वापस दुकान पर रखना भूल गया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने उस पर लूट का मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार, एक दुकानदार ने सिपाही पर कुर्सी ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, जिस पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ की थी शिकायत

corruption in up police

ग्रेटर नोएडा निवासी ट्रैफिक सिपाही श्रीपाल सिंह शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। श्रीपाल ने आरोप लगाया था कि पुलिस महकमे में हर स्तर पर रिश्वत मांगी जाती है। डिमांड पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जाता है।

ट्रांसफर के लिए एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक तक पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगते हैं। सस्पेंड होने के बाद बहाल होने पर पैसा देना पड़ता है। इसके बाद एसपी ट्रैफिक ने सिविल लाइन पुलिस को बुलाकर श्रीपाल को गिरफ्तार करा दिया।

वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम का कहना है कि सिपाही ने ड्यूटी करने के दौरान कुर्सी ली थी, जोकि वापस करना भूल गया था। इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed