फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   corruption in the Ministry of Defence

'सेना में नहीं, रक्षा मंत्रालय में है भ्रष्टाचार'

Mon, 15 Apr 2013 10:46 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
corruption in the Ministry of Defence

अवकाश प्राप्त सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेना में नहीं रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीमा पर दो सैनिकों के सिर काटने का मुद्दा भारत को यूएनओ में उठाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर भारतीय सेना का पक्ष वैश्विक परिदृश्य में पूरी मजबूती से रखा जा सके।

विज्ञापन


समाजसेवी अन्ना हजारे की अगुवाई में जनतंत्र यात्रा में आए जनरल वीके सिंह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया कि आप सेना के सर्वोच्च पद पर रहे और अब सेना के ड्राइवर पद से अवकाश प्राप्त हजारे की अगुवाई में एक अभियान में शामिल हैं? कैसा लग रहा है?
विज्ञापन


जनरल बोले कि वह अन्ना की विचारधारा के साथ हैं। रालेगण सिद्धि को देख कर वह अन्ना से बेहद प्रभावित हैं। अगर एक अवकाश प्राप्त सैन्य ड्राइवर अपने गांव में ऐसा माहौल बना सकता है, तो फिर सेना के बाकी अफसर देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। प्रत्येक सैन्य अफसर को कम से कम एक बार रालेगण सिद्धि जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेड प्लस सिक्योरिटी नहीं
सरकार की ओर से समाजसेवी अन्ना हजारे को जेड प्लस की सिक्योरिटी मिली है लेकिन उन्होंने अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए अपनी सिक्योरिटी को वापस कर रखा है। महाराष्ट्र के अपने गांव रालेगणसिद्धि में कई दिनों के प्रवास के दौरान ही उनके साथ पूरी सिक्योरिटी रहती है।

जनतंत्र यात्रा के संयोजक विनोद सिंह ने बताया कि अन्ना ने अनावश्यक खर्च रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। यात्रा के दौरान उन्हें हर जिले में पुलिस सुरक्षा मिल रही है।


सुविधा संपन्न था अन्ना का रथ
अलीगढ़। जनतंत्र यात्रा लेकर आए अन्ना के रथ में सभी तरह की सुख सुविधाएं थीं। इस एसी बस में काले शीशे लगे थे और इसमें एक लिफ्ट भी लगाई गई थी। इसमें एक शयन सीट और दूसरी सुविधाएं भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed