मोदी के मंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी के लिए उन्हीं के मंत्रियों के सगे-संबंधी मुसीबत बनते जा रहे हैं। अब एक केंद्रीय मंत्री की पत्नी का नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया है।
मोदी सरकार में केंद्रीय रसायन और फर्टिलाइजर मंत्री अंनत कुमार की पत्नी तेजस्वनी का नाम भ्रष्टाचार के मामले में आया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
वहीं केंद्रीय मंत्री अंनत कुमार की पत्नी तेजस्वनी ने इसे अपने खिलाफ एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। गौरतलब है कि अमृता इंस्टीट्यूट में वित्तीय अनियमितता के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
तेजस्वनी ने कहा कि यह पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है। मैं उस ट्रस्ट की प्रमुख नहीं हूं, बल्कि सिर्फ एक सदस्य हूं। इस मामले में जबरदस्ती मेरा नाम लाया जा रहा है। इसमें मेरे पति को भी बदनाम किया जा रहा है।
हमारे खिलाफ की गई है राजनीतिक साजिश
यह उन लोगों का मनोबल तोड़ने की साजिश है। जो लोग समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान एआईसीटीई से जुड़ा हुआ है। हमारे पास सारे संबंधित कागजात है। दस रुपए तक का हिसाब है। यह हमारे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
तेजस्वनी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जिन छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, उसमें मेरा नाम भी है। हमें अभी तक एफआईआर की कापी तक नहीं मिली है। मैनें सुना है कि समाचार पत्रों में जिन छह लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें मेरा नाम भी है।
बेंगलुरू स्थित बागाकोट पुलिस ने बुधवार को तेजस्वनी समेत छह लोगों के खिलाफ अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को खरीदने के मामले में हुई अनियमितता को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।