{"_id":"d41fca304943d13dd96147b2c478c3be","slug":"corruption-bhujbal-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजबल के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच को मंजूरी, बेटे से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भुजबल के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच को मंजूरी, बेटे से पूछताछ
एजेंसी/मुंबई
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भुजबल और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बेहिसाब संपत्ति के मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने को मंजूरी दे दी है।
इस बीच, दिल्ली में न्यू महाराष्ट्र सदन और मुंबई की दो सरकारी इमारतों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित एसआईटी ने भुजबल के बेटे और नंदगांव से विधायक पंकज भुजबल से पूछताछ की है। अधिकारियों ने एसीबी के वर्ली स्थित मुख्यालय में पंकज से चार घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
जांच दल को 28 फरवरी को मुंबई हाई कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी है।