फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   copyright row in monkey selfie

बंदर ने खींची ऐसी सेल्फी, हो गया हंगामा

Fri, 08 Aug 2014 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Aug 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
copyright row in monkey selfie

सेल्फी का क्रेज महज इंसानों को ही अपना दीवाना नहीं बना रहा। जानवरों में भी इसकी दीवानगी दिखाई देती है।

विज्ञापन


इसका ताजा उदाहरण इंडोनेशिया की एक तस्वीर को देख कर समझा जा सकता है। जहां एक बंदर ने अपनी सेल्फी खिंची। उसके इस सेल्फी को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

ये विवाद कॉपीराइट को लेकर है। जिसमें फोटोग्राफर और विकीपीडिया के बीच विवाद शुरु हो गया है।

फोटोग्राफर और विकीपीडिया आमने-सामने

copyright row in monkey selfie

पूरा मामला तीन साल पहले का है जब डेविड स्लेटर नाम के फोटोग्राफर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में घूम रहे थे और जानवरों के फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एक काले मकैक ने स्लेटर से कैमरा लेकर अपनी सेल्फी खींच ली।

डेविड स्लेटर के मुताबिक बंदर ने अपनी करीब 100 तस्वीरें खींची। इसमें कई अच्छी तस्वीरें भी शामिल थी, जिनमें ये सेल्फी भी शामिल है।

हालांकि साल 2011 में ये सेल्फी वायरल हो गई। जिसका इस्तेमाल विकीपीडिया ने शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपीराइट पर विवाद

copyright row in monkey selfie

हालांकि इस तस्वीर पर डेविड स्लेटर ने अपना कॉपीराइट होने की बात कहते हुए 30 हजार डॉलर के नुकसान का आरोप लगाकर विकीपीडिया के अंतर्गत आने वाली विकीमीडिया से इसके हर्जाने की मांग कर दी है। उन्होंने इसके लिए केस दायर किया है।

वहीं विकीपीडिया ने डेविड स्लेटर की मांग की पूरी तरह से खारिज कर दिया है। विकीपीडिया का कहना है कि इस मुद्दे पर कॉपीराइट का अधिकार उस बंदर का है जिसकी ये सेल्फी है। फोटोग्राफर का इस पर कोई अधिकार नहीं है।

विकीपीडिया के मुताबिक, "ये सेल्फी अब पब्लिक डोमेन में है, कोई भी शख्स इसके कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed