फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cops nab 9th accused in Bajrang Dal man's murder

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या में शामिल 9वां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 01:59 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
Cops nab 9th accused in Bajrang Dal man's murder

बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत पुजारी की हत्या में शामिल नौंवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब यह दुबई जाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ अक्टूबर को दक्षिण कर्नाटक के मूडबिदरी में एक प्रशांत पुजारी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जिस नौवें आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम मोहम्मद इम्तियाज गन्टालकट्टे है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया की उन्हें इसके विदेश भागने की सूचना मिली थी जिसके बाद देश के सभी हवाईअड्डों पर एक लुकआउट नोटिस जारी की गई थी। अधिकारियों ने बताया, 'शुक्रवार की रात जब वह मुंबई से दुबई भागने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त लुकआउट सर्कुलर स्क्रीन पर उसका नाम फ्लैश हुआ जिसके बाद हमने उसे गिरफ्तार कर इसकी सूचना मंगलुरु पुलिस को दे दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुआ था लुकआउट नोटिस

Cops nab 9th accused in Bajrang Dal man's murder

आपको बता दें कि कुछ बाइक सवार हमलावरों ने फूल का व्यवसाय करने वाले प्रशांत की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्या का बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच पुलिस पर राजनीतिक दवाब के कारण पक्षपात करने के आरोप भी लगते रहे जिसका डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक मोहन ने खंडन करते हुए कहा कि अपराध का कोई धर्म नहीं होता और किसी भी पुलिसवाले काई राजनीतिक संबंध नहीं है।

पुजारी की हत्या को दादरी में हुए अखलाक और कर्नाटक में हुए कालबुर्गी की हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि उन दोनों की हत्या का बदला लेने के लिए पुजारी की हत्या की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत ही पुजारी की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed