फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cops mulling over proposal to set up chowki at ambani's house

मुकेश अंबानी के घर में खुलेगी पुलिस चौकी

Sun, 14 Apr 2013 01:13 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 14 Apr 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
cops mulling over proposal to set up chowki at ambani's house

तमाम शानो-शौकत और हाईटेक सुख-सुविधाओं वाले दुनिया के सबसे महंगे घर ‘अंतिला’ में अब पुलिस चौकी खोलने की तैयारी है। इसके लिए खुद इस घर के मालिक मुकेश अंबानी की ओर से गुजारिश की गई है।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने पुलिस महकमे को यह प्रस्ताव तब दिया, जब पिछले दिनों उन्हें आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की ओर से धमकी मिली।

आईएम ने फरवरी में एक पत्र भेजकर अंबानी और आल्टामाउंट रोड स्थित उनके आलीशान 27 मंजिला घर अंतिला को निशाना बनाने की धमकी दी थी। आतंकी संगठन ने अंबानी के गुजरात के मुख्यमंत्री का समर्थन करने और राज्य में भारी भरकम निवेश पर नाराजगी के चलते उन्हें चेताया था।
विज्ञापन


बहरहाल, शनिवार को डीसीपी जोन-2 निसार तंबोली ने बताया, हमें मुकेश अंबानी के दफ्तर की ओर से पुलिस चौकी बनाने को लेकर एक पत्र मिला है। हम इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अंतिला में चौकी खोलने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह चौकी अंतिला सहित उस पूरे इलाके के लिए होगी। आल्टामाउंट रोड पर पुलिस बंदोबस्त पहले से ही है, लेकिन बारिश और धूप जैसी स्थिति में पुलिसकर्मियों के लिए वहां किसी छत की व्यवस्था नहीं है। चौकी बनाने से उनकी अन्य कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।


मालूम हो कि आईएम का कथित पत्र मिलने के बाद पुलिस ने अंतिला और आसपास के इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह पत्र किसने भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed