फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cop's son shoots kid with dad's carbine in Patna

पुलिसकर्मी के बेटे ने की मासूम की हत्या

Thu, 23 Oct 2014 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Oct 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
Cop's son shoots kid with dad's carbine in Patna

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को गलती से चली पिस्तौल से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार प्रदीप कुमार अपने पुलिसकर्मी पिता की लोडिड पिस्तौल से खेल रहा था।

परशुराम और मृतक के पिता अनिल कुमार पड़ोसी हैं और दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों ही आसपास के घरों में किराए से मकान लेकर रहते हैं।

घटना के वक्त परशुराम सुबह नौ बजे तैयार हो रहे थे और उनकी लोडिड कार्बाइन पिस्तौल टेबल पर रखी हुई थी।  उसी वक्त परशुराम का 18 वर्षीय बेटा वहां आया और पिस्तौल से खेलने लगा।
विज्ञापन


आर्यन और उसकी मां उस वक्त घर के बाहर साथ बैठे हुए थे। प्रदीप ने आर्यन की तरफ पिस्तौल दिखा कर उसे डराने की कोशिश की। लेकिन अगले ही पल उसने ट्रिगर दबाया और चार गोली चार साल के आर्यन के पेट में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरा-तफरी में आर्यन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद 18 वर्षीय प्रदीप पिस्तौल छोड़ कर भाग गया लेकिन बाद में पुलिस की खोजबीन शुरू होने पर वापस लौट आया।

पटना एसएसपी जितेंदर राणा ने कहा कि परशुराम को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि नाबालिग न होने की वजह से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed