फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cooperative Bank robbed in broad daylight in Ghaziabad

पैदल आए लुटेरे, 7 मिनट में लूट ले गए बैंक

Wed, 31 Oct 2012 08:48 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Bank robbed in broad daylight in Ghaziabad

हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को शहर के बीचोबीच स्थित जिला सहकारी बैंक में धावा बोलकर 15.13 लाख रुपये लूट लिए। मालीवाड़ा में बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के चल रहे कोऑपरेटिव बैंक में बदमाशों ने फायरिंग भी की। मैनेजर के साथ बैंक स्टाफ, ग्राहकों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और दिनदहाड़े कैश लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


बैंक मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि तीन बदमाश दोपहर 12:25 बजे बैंक में घुसे। दो के हाथ में पिस्टल थी और एक के पास चाकू। बैंक में उस वक्त मैनेजर समेत 4 कर्मचारी और दो ग्राहक थे। एक लुटेरे ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने बाकी को गन प्वाइंट पर लिया। उसने दहशत फैलाने को फायर भी किया।
विज्ञापन


तीसरे बदमाश ने कैशियर से कैश लाने को कहा। पुलिस मान रही है कि इस दौरान एक बदमाश बैंक के बाहर भी मौजूद रहा होगा। लुटेरे 15 लाख 13 हजार 500 रुपये, एक मोबाइल और कैश काउंटर पर रखा रजिस्टर बैग में रखकर ले गए। सूचना पर डीएम अपर्णा उपाध्याय, एसएसपी प्रशांत कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। 2 सीसीटीवी कैमरों में करीब 2 मिनट की फुटेज है, हालांकि लुटेरे करीब 7 मिनट तक बैंक में रहे होंगे। बाद में सीसीटीवी का प्लग निकाल दिया गया। वारदात से आधा घंटे पहले ही बैंक में 10 लाख कैश आया था।


माना जा रहा है कि सटीक मुखबिरी के बाद बदमाश बैंक में आए। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बदमाश बाइक पर भागे होंगे, जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने लुटेरों के पैदल भागने, पुराने बस अड्डे से रोडवेज बस में बैठने और खुद उनका पीछा करने का दावा भी किया है। लूट की रिपोर्ट बैंक मैनेजर ने सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई है। जिले में इससे पहले भी बैंक लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed