{"_id":"6d7372a75058358beb98d85ce9047e4f","slug":"conversion-controversy-in-the-valley-affect-bjp-plan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में 'धर्मांतरण' बना भाजपा का दुश्मन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कश्मीर घाटी में 'धर्मांतरण' बना भाजपा का दुश्मन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वापसी अभियान को लेकर संघ नेतृत्व बेशक अपनी पीठ थपथपा रहा है। लेकिन, धर्मांतरण विवाद को लेकर छिड़ी सियासी बहस ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनावों में भाजपा को उसके ही अनुमान से पीछे रोक दिया।
विज्ञापन
भाजपा रणनीतिकार दबी जुबान से इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर विवाद का असर साफ दिखा है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार कश्मीर घाटी में भाजपा की स्थिति तीन-चार सीटों पर बेहतर थी, लेकिन धर्मांतरण विवाद के कारण घाटी में पार्टी को वोट नहीं मिले। जो मतदाता भाजपा की तरफ मुखातिब हो रहे थे, वो भी वापस लौट गए।
विज्ञापन
शायद यही वजह रही कि सत्ता विरोधी रुझान के बावजूद नेकां और कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिल गईं। दूसरी ओर झारखंड में ईसाई मिशनरियों ने आदिवासियों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाकर भाजपा के राह में रोड़े अटकाए।
पार्टी नेताओं को उम्मीद थी कि भाजपा अकेले दम पर बहुमत हासिल कर लेगी। लेकिन, उसे रणनीति से चार से पांच सीटें कम हासिल हुईं। धर्मांतरण विवाद से मिशनरियों ने बंट रहे आदिवासी मतों को भाजपा के खिलाफ एकमुश्त मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।