विवादों में घिरीं मोदी के स्वागत समारोह की एंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में आयोजित समारोह की एंकर विवादों में घिर गईं हैं।
सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली एक संस्था ने दावा किया है कि कार्यक्रम की एंकर राशि कपूर ने खुद को ‘मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया’ खिताब की विजेता के तौर पर पेश किया है, जो गलत है।
उन्होंने ऐसा कोई खिताब नहीं जीता हैं। मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि पीएम मोदी के स्वागत समारोह की एंकर राशि कपूर ने दुनिया के मीडिया के सामने खुद को इस साल की मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया खिताब की विजेता के तौर पर पेश किया। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने कभी भी इस खिताब को नहीं जीता है।
उल्लेखनीय है कि सिडनी के अल्फांसो एरेना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
राशि ने फेसबुक पर दी अपनी सफाई
इस विवाद के बाद राशि कपूर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कहा है कि कि उन्होंने वर्ष 2013 में मिस इंडिया ग्लोबल यूनाइटेड का खिताब जीता और हो सकता है कि कुछ मीडिया उनके खिताब को गलत नाम दे रहे हों।
राशि ने कहा की कार्यक्रम की एंकरिंग के लिए उन्हें कई ऑडिशन्स से गुजरना पड़ा था। उन्होंने तैयारी भी की थी और अपनी ओर से कोई जानकारी नहीं छिपाई।
उल्लेखनीय है कि रशि कपूर की तुलना अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह की होस्ट रहीं वर्तमान मिस वर्ल्ड अमेरिका नीना दावुलुरी से की जा रही है। मोदी ने सितंबर में अमेरिका की यात्रा की थी।
अमेरिका में भी मोदी का वैसा ही स्वागत किया गया जैसा मंगलवार को सिडनी में किया गया।