फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Controversy over isis terrorist arif death.

आरिफ के आतंकी बनने का परिवार को नहीं यकीन

Sun, 31 Aug 2014 09:21 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy over isis terrorist arif death.

इराक जाकर कथित तौर पर आईएसआईएस में भर्ती हुए मुंबई के युवक आरिफ माजिद की मौत पर जिहादी ग्रुप की श्रद्धांजलि से माजिद परिवार तनाव में है। परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि उसका बेटा आतंकवादी बन गया था।

विज्ञापन


इसलिए बेटे आरिफ माजिद को श्रद्धांजलि देने वालों से अपना पल्ला झाड़ लिया है। परिवार का कहना है कि वहां क्या हो रहा है इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। वे किसको श्रद्धांजलि दे रहे हैं या नहीं। इससे भी हमारा कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

 
भारत में सर्वाधिक सक्रिय रहे अंसार उल तौहीद नामक अफगानी जिहादी ग्रुप ने आरिफ माजिद की दो दिन पहले इराक में मौत पर ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी है। तीन महीने पहले कल्याण से 20 लोगों की टोली में कल्याण के आरिफ माजिद सहित चार युवक भी इराक गए थे जो फिर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजिद के साथ इराक गए सहीम तनकी ने आरिफ के मारे जाने की खबर दी और फेसबुक पर भी पोस्ट किया। कल्याण के युवकों के आईएसआईएस में भर्ती होने की खबर के बाद महाराष्ट्र एटीएस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

संभवत: एटीएस ने आरिफ के  मौत की खबर की टेलीफोनिक वार्ता टेप की है। इसलिए एटीएस सूत्रों का भी यही माना है कि आरिफ माजिद की मौत हो चुकी है।

वेबसाइट पर क‌िया जा रहा है प्रोत्साह‌ित

Controversy over isis terrorist arif death.

लेकिन माजिद परिवार इससे इत्तेफाक नहीं रखता और जिहादी ग्रुप अंसार उल तौहीद की ओर से पोस्ट की गई श्रद्धांजलि पर कुछ कहने से बच रहा है। यह जिहादी ग्रुप पाकिस्तान के उत्तरी वर्जीनिस्तान और दक्षिणी अफगानिस्तान में अपने लड़ाकों को ट्रेनिंग देता है।

हाल ही में इस जिहादी ग्रुप ने हिंदी, उर्दू और तमिल में आईएसआईएस का संदेश भी जारी किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से अंसार उल तौहीद युवकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है।

पर, समस्या यह है कि ऐसी किसी वेबसाइट को प्रतिबंधित किए जाने पर इसी तरह की दूसरी अन्य वेबसाइटें ओपेन हो जाती हैं। जाहिर है कि इससे उनकी गतिविधियों पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed