फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversy on cabinet state minister giriraj singh about relationship with ranveer sena.

पीएम मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह फिर विवादों में

Tue, 11 Nov 2014 05:00 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
controversy on cabinet state minister giriraj singh about relationship with ranveer sena.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर रणवीर सेना से संबंध होने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने बिहार पुलिस की विशेष शाखा के महानिरीक्षक जितेंद्र गंगवार को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के रणवीर सेना से मधुर संबंध है।
विज्ञापन


अमिताभ कुमार दास ने पत्र में लिखा है कि एक जून, 2012 को रणवीर सेना के सरगना और आतंकवादी बरमेश्वर मुखिया की हत्या हो गई थी। इसके बाद गिरिराज सिंह ने खुलेआम बरमेश्वर का महिमामंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी विवादों मे रहे है गिरिराज सिंह

controversy on cabinet state minister giriraj singh about relationship with ranveer sena.

उन्होंने टीवी चैनलों पर बरमेश्वर को गांधीवादी बताया था। यहीं नहीं गिरिराज सिंह बरमेश्चर मुखिया को श्रद्घाजांलि देने उसके गांव बेलाउर जिला भोजपुर गए थे।

प्रतिबंधित रणवीर सेना बिहार में मानवाधिकारों के उल्लघंन के मामले में अग्रणी रहा है। सेना ने बिहार में दर्जनों नरसंहारों को अंजाम दिया है। इसमे अरवल जिले का लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार शामिल है जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शर्म बताया था।

उन्होंने कहा है कि भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री के मधुर संबंध एक प्रतिबंधित संगठन से होना गंभीर विषय है। इसकी जानकारी इंटेलीजेंस ब्यूरो को दी जानी चाहिए।

गिरिराज सिंह इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान विवादित बयान देकर चर्चा बटोरी थी। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया था। वहीं उनके घर से डेढ़ करोड़ की चोरी का मामला भी काफी चर्चा में रहा था। इस बारे में वो कोई सफाई नहीं दे पाए थे कि यह पैसा कहां से आया। बाद में उन्होंने इस पैसे को अपने भाई का बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed