फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversy creat on shoeb akhtar's wife

फर्जी निकली तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की बेगम

Thu, 26 Jun 2014 07:42 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
controversy creat on shoeb akhtar's wife

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बीते दौर के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जब गेंदबाजी के लिए दौड़ते थे तो बल्लेबाज कांप उठते थे और मैदान हिल जाता था। लेकिन जब इस स्टार ने शादी की तो जमाने को भनक तक नहीं मिली।

विज्ञापन


खैर मनाइए कि रजिस्ट्रार ने इस शादी की पोल खोल दी। लेकिन अब भी शोएब की पत्नी की असली तस्वीर से उनके प्रशंसक महरूम हैं। दिलचस्प बात यह है कि जो तस्वीर शोएब की पत्नी के तौर पर वायरल हुई है वह एक जानी मानी फैशन डिजाइनर एमी बिलिमोरिया की है।

विज्ञापन

एक साथ रैंप पर द‌िखे थे शोएब

controversy creat on shoeb akhtar's wife

एमी बिलिमोरिया ‘अर्थ 21’ की ग्लोबल ईको एंबेसडर हैं और इसी साल अप्रैल में ये दोनों एक साथ रैंप पर दिखे थे। लेकिन इस जोड़ी की यही तस्वीर शोएब की पत्नी के तौर वायरल हो गई।

आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने बुधवार को खैबर पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय रुबाब से शादी की। हरिपुर के रजिस्ट्रार का दावा है कि शादी को रजिस्टर्ड कराने शोएब अख्तर के साथ उनका पूरा परिवार आया था।

पहले शादी का ही क‌िया था खंडन

controversy creat on shoeb akhtar's wife

साथ ही उनकी बेगम रुबाब के परिजन भी इस निकाह के गवाह बने। अख्तर ने पहले इन खबरों का खंडन किया था कि वह उस लड़की से शादी करने वाले हैं जो उनके माता पिता की पसंद है।

अख्तर अभी 38 साल के हैं। उनके करीबी सूत्रों ने पीटीआई से पुष्टि की कि यह तेज गेंदबाज और उनका परिवार 12 जून को लड़की के घर गया था जहां दोनों परिवारों ने निकाह की तारीख तय की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed