{"_id":"be3ef03c-8d5f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"controversial-upsc-notification-kept-in-abeyance-after-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी परीक्षा में बदलावों के फैसले पर रोक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपीएससी परीक्षा में बदलावों के फैसले पर रोक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Mar 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने यूपीएससी परीक्षा में बदलाव के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। सिविल सेवा परीक्षा में अंग्रेजी के पर्चे को मेरिट में जोड़ने और क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर किए गए परिवर्तनों पर कड़े विरोध को देखते हुए सरकार ने फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
गुरुवार को लोकसभा में एक सुर में इस परिपत्र का विरोध किया गया। संसद सदस्यों ने इस परिपत्र को वापस लेने की मांग करते हुए इस तरह का कदम उठाने वाले आयोग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
सरकार सांसदों के विचारों को गंभीरता से लेते हुए यूपीएससी की एक बैठक बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेगी। सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए फिलहाल फैसले को रोक दिया गया है।
विज्ञापन