फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial statements on modi

निशाने पर मोदी: किसी ने कहा भेड़िया तो कोई बोला बंदर

Mon, 31 Mar 2014 11:00 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
controversial statements on modi

चुनावी मौसम की खुमारी नेताओं पर कुछ ऐसी चढ़ी है कि वो कुछ भी बोल जाने से गुरेज नहीं कर रहे। एक के बाद एक ऐसे बयान आ रहे हैं जिन्हें देख-सुन कर जनता हैरान है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शरद पवार, सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद, सपा के नाहिद हसन, सपा के राज्यमंत्री चौधरी साहब सिंह और बसपा के याकूब कुरैशी ने मोदी पर कुछ ऐसे ही बयान दिए हैं।

विज्ञापन

शरद पवार ने मोदी पर दिया ये बयान

controversial statements on modi

राकांपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने मोदी पर एक ऐसा बयान दिया जिसे किसी भी तरह से संसदीय नहीं कहा जा सकता।

शरद पवार ने कहा कि अगर इस बार हमारी सरकार केंद्र में आई तो हम उनका इलाज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी पागल हो गए हैं और उनको इलाज की जरूरत है। पवार ने मोदी को देश के लिए खतरनाक बताया।

पवार ने मोदी के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही है। पवार ने कहा कि मोदी क्या कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानते हैं, जदि जानते तो ऐसी बातें ना करते।

मोदी को बताया भेड़िया

controversial statements on modi

बसपा के मुरादाबाद सीट के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने एक जनसभा में नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर आग उगली। कुरैशी रौ में ऐसे बहे कि मोदी को जालिम, हैवान और दरिंदा तक कह डाला।

कुरैशी ने मोदी को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बता दिया, और गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

कुछ दिन पहले भी भड़काऊ भाषण देने के मामले में उन पर मामला दर्ज हुआ था। वैसे इस तरह के बयान देना कुरैशी के लिए कोई नई बात नहीं है।

आपको याद होगा कुछ साल पहले डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सर कलम करने पर कुरैशी ने 51 करोड़ देने का एलान किया था।

विज्ञापन

'मोदी, जरा यूपी आकर दिखाओ'

controversial statements on modi

इमरान मसूद, ये नाम पिछले कुछ दिनों से यकीनन आप अखबार में पढ़ रहे होंगे और टीवी पर देख रहे होंगे। कांग्रेस के सहारनपुर से उम्मीदवार मसूद ने मोदी के खिलाफ खासा जहर उगला।

मामला इतना बढ़ा का चुनाव आयोग को दखल देना पड़ा और फिलहाल मसूद सलाखों के पीछे हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस तक को पार्टी का बचाव करना पड़ा। कहना पड़ा कि इस बयान से पार्टी का ताल्लुक नहीं है, वीडियो पुराना है।

सपा उम्मीदवार के निशाने पर भी मोदी

controversial statements on modi

जहर भरी सियासत करने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता। मुस्लिम वोटों को अपनी ओर खींचने के लिए सभी दल हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

कैराना से सपा के लोकसभा प्रत्याशी नाहिद हसन ने भी मोदी को अपने निशाने पर लिया। उनके बयान में अलग ये था कि उन्होंने मायावती को साथ में लपेट लिया।

मोदी और माया पर की गईं इन बेहद व्यक्तिगत टिप्पणियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और सपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

मोदी को बता दिया बंदर

controversial statements on modi

सपा के राज्समंत्री चौधरी साहब सिंह ने तो मोदी को बंदर बता दिया। उन्होंने एक जनसभा में एक ऐसा बयान दिया जो खुद उनको ही महंगा पड़ गया।

उन्होंने कहा कि,"बंदर को भगाने के लिए लंगूर की जरूरत होती है। मोदी नाम के इस बंदर को भगाने के लिए अखिलेश लंगूर की जरूरत है।"

अखिलेश को जैसे ही उन्होंने लंगूर बताया, जनता हंसने लगी और नेताजी को जब तक अपनी गलती समझ में आती, बयान कैमरे में कैद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed