फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial statement of sakshi maharaj

नीतीश, ममता, अरविंद नकली मुसलमान: साक्षी महाराज

Thu, 07 Jan 2016 04:32 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of sakshi maharaj

उन्नाव के सांसद एवं महामंडलेश्वर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कर भाजपा 2019 के चुनाव में जाएगी। मैं मंदिर के लिए ही राजनीति में आया हूं। अयोध्या में पत्थर तराशे जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मंदिर हमारे एजेंडे में था।

विज्ञापन


लोकसभा में वेंकैया नायडू ने भी कहा था कि जनता श्रीराम मंदिर निर्माण चाहती है। एमपी के छह लाख मुसलमानों ने हस्ताक्षर कर मंदिर निर्माण का समर्थन किया। साक्षी महाराज ने वेस्ट एंड रोड स्थित मंडप में आयोजित तृतीय संत समागम में यह बातें कहीं।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि अगर पुरखों पर चले जाएं, तो भारत के हर मुसलमान का डीएनए हिंदू का निकलेगा। इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम आज भी गरुण एयरलाइंस है। उत्तर प्रदेश में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे, तो सुशासन था, लेकिन सपा सांप्रदायिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी में मृतक को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन शिया धर्म गुरु कल्बे सादिक साहब से पूछिए, लखनऊ में करार मेहंदी की हत्या कर दी गई। करार की छह पुत्रियां अनाथ हो गईं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

सपा न हिंदू की है और न मुसलमान की। आज नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से भी देश को खतरा है, जो कि नकली मुसलमान हैं।

'आतंकी पाकिस्तान से आते हैं'

controversial statement of sakshi maharaj

साक्षी जी महाराज ने कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता होती है, आतंकी भड़क जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान ने पहली बार माना कि आतंकी उनके यहां से आते हैं। उन्होंने सीमा पार से आए आतंकियों को मारने के लिए हिंदुस्तानी सैनिकों को बधाई दी।

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के बयान का हवाला देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जरूरी हुआ, तो सैन्य स्तर पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी। नरेंद्र मोदी ने विश्व को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ आतंकवादी और उनके सहयोगी और दूसरी ओर मानवतावादी।

साक्षी महाराज ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान कुछ लोगों को भारत में असहिष्णुता दिखने लगी। संत महात्माओं के लिए भगवा आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग हो रहा है। लेकिन भारत और हिंदू जैसे सहिष्णु सारे विश्व में नहीं हैं।

विश्व में लगभग 40 मुस्लिम देश है, लेकिन मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित और संपन्न भारत में हैं। जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सबके लिए समान कानून होना चाहिए।

'गौ रक्षा के मामले में बन रहे कड़े कानून'

controversial statement of sakshi maharaj

मामला चार और 40 बच्चों का नहीं है। गौ रक्षा के मामले में कहा कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां कड़े कानून बनाए जा रहे हैं। हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र इसका उदाहरण हैं।

कमलेश तिवारी वाले मामले पर साक्षी महाराज ने कहा कि तिवारी ने देवबंद में डेढ़ माह पूर्व बयान दिया था, जिसके बाद में बंगाल के मालवा में मुद्दा बनाया गया।

वहां तोड़फोड़ की गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। अब इसी तरह के हालात बिजनौर में बनाने की कोशिश की जा रही है। यहां भी 51 लाख और एक करोड़ की बात की जा रही है।

आज कांग्रेस को दर्द है कि मोदी कहां से आया। 32 लाख लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली। हाल ही में पुणे के संघ के पथ संचलन में 100 मुसलमान पूर्ण गणवेश में थे। इसलाम का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed