फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial statement of minister ram shankar katheria

मोदी के मंत्री बोले, 'कुत्ते भौंकते हैं तो मेरा प्रमोशन होता है'

Fri, 09 Oct 2015 08:40 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of minister ram shankar katheria

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर रामशंकर कठेरिया बृहस्पतिवार को एक बार फिर विवाद में आ गए। इस बार आरोप लगा है एनएसयूआई पर अमर्यादित टिप्पणी करने का। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


इसमें वे कह रहे हैं, कुत्ते भोंकते हैं, तो मेरा प्रमोशन होता है। उनसे एक टीवी चैनल द्वारा पूछा गया था कि विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार आपके खिलाफ हंगामा कर रहे हैं, आपका क्या कहना है? इसी के जवाब में उन्होंने ये बयान दिया। हालांकि बाद में उन्होंने ऐसा बयान देने की बात से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बता दें, एनएसयूआई ने पिछले कई दिनों से केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पहले राज्यमंत्री के सिक्योरिटी में लगे जवानों से गेस्ट हाउस खाली कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने घेराव किया था और अब खंदारी कैंपस में मिले सरकारी आवास को खाली कराने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गर्माया तो क्या बोले 'मंत्री जी'

controversial statement of minister ram shankar katheria

इन मुद्दे को लेकर जब एक न्यूज चैनल ने कठेरिया से सवाल किया तो वह भड़क गए। उनके बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री से कठेरिया को बर्खास्त तक कर देने की मांग उठाई है।

'मैने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। कोई सामान्य बात चल रही थी, इसी पर मैने कुछ कहा था। तभी इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया होगा। किसी और बात को कहीं और जोड़कर पेश किया जा रहा है। यह गलत है।'
- डॉ. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय राज्यमंत्री

'एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया ने बहुत ही निंदनीय बयान दिया है। हम पीएम से मांग करते हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।'
- उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

'मंत्री को अशोभनीय और अमर्यादित बयान नहीं देने चाहिए। इससे उनकी मानसिकता जाहिर होती है।'
- दुष्यंत शर्मा, जिलाध्यक्ष

जारी रहेगा कठेरिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

controversial statement of minister ram shankar katheria

जब तक केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. राम शंकर कठेरिया विश्वविद्यालय का आवास नहीं छोड़ देते एनएसयूआई विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। यह एलान गुरुवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में गलत तरीके से मंत्री के गार्ड रह रहे थे। उसे खाली करवाने के साथ ही पैसा भी जमा कराया। अब कुलपति ने भी स्वीकार किया है कि मंत्री बगैर किराया दिए रह रहे हैं। यह एनएसयूआई की कामयाबी है और मंत्री की परेशानी है। तभी तो वह उल्टेसीधे बयान दे रहे हैं। एनएसयूआई उनके इस तरह के बयानों से पीछे हटने वाली नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed