फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial statement of hardik patel

हार्दिक के विवादित बोल, सिपाही को भले मार दें पर आत्महत्या न करें

Sun, 04 Oct 2015 07:58 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of hardik patel

गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल ने शनिवार को फिर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने पटेल समुदाय के युवाओं से अपील कि पुलिस वालों को भले मार दें लेकिन आत्महत्या न करें।

विज्ञापन


सूरत में विपुल देसाई नाम के युवक ने घोषणा की थी कि वह आंदोलन के समर्थन में आत्महत्या करेगा। इस पर हार्दिक ने कहा कि अगर इतनी ही हिम्मत है तो कुछ पुलिस वालों को जाकर मार डाले।
विज्ञापन


वह शनिवार को देसाई के घर उससे मिलने गए थे और उनके साथ कुछ स्थानीय मीडिया वाले भी थे जिन्होंने उनकी बातचीत प्रसारित की। देसाई के अनुसार हार्दिक ने उसे सलाह दी कि वह पटेल का बेटा है और उसे दो-तीन पुलिस वालों को मार गिराना चाहिए न कि आत्महत्या के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत

controversial statement of hardik patel

वहीं इस विवादित बोल पर गुजरात पुलिस ने हार्दिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। गुजरात पुलिस ने कहा कि युवा पटेल नेता का यह उकसाने वाला बयान कानून का उल्लंघन है।

गुजरात के पुलिस महानिदेशक पीसी ठाकुर ने इसे असंवेदनशील बयान बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें इस बयान की प्रति मिलेगी, कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed