फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial speeches of leaders during elecition 2014

14 विवादित बयान, जिन्हें याद नहीं करना चाहेगा हिंदुस्तान

Thu, 15 May 2014 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
टीम डिजिटल/अमर उजाला। Updated Thu, 15 May 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
controversial speeches of leaders during elecition 2014

भारतीय लोकतंत्र में 2014 के चुनाव बंपर वोटिंग और भारी भरकम प्रचार के अलावा उन विवादित बयानों के लिए भी जाने जाएंगे जिन्हें शायद कोई याद नहीं करना चाहेगा।

विज्ञापन


इस बार के चुनाव में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनेताओं की जुबान से कड़वे और विवादास्पद बयानों की बरसात हुई है। ऐसे भी कुछ बयान रहे हैं जो बड़े विवाद या मीडिया कवरेज का कारण बन गए।
विज्ञापन


ऐसे ही कुछ विवादित बयानों की लिस्ट यहां है।

'नीच राजनीति'

controversial speeches of leaders during elecition 2014

इस बयान ने नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी के बीच जमकर बयानबाजी को मौका दिया। एक रैली के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी नीच राजनीति करते हैं।

बदले में मोदी ने कहा कि मैं नीच राजनीति नहीं नीच जाति का हूं और इसलिए मेरे खिलाफ ऐसी बयानबाजी हो रही है। इस बयान पर खूब हो हल्ला हुआ। यहां तक कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने ये तक कह दिया कि मोदी दलितों के नाम पर प्रचार पा रहे हैं। वो बताएं कि किस जाति से संबंध रखते हैं।

इस बयानबाजी में बाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद पड़े, ने कहा - नीच जाति नहीं, नीच कर्म होते हैं। कुल मिलाकर नीच राजनीति ने राजनीतिक बयानबाजी की मर्यादा के साथ जमकर खिलवाड़ किया।

'चाय वाला'

controversial speeches of leaders during elecition 2014

मोदी को चाय वाला बताकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने न केवल विवाद को जन्म दिया बल्कि बैठे बिठाए मोदी को प्रचार का एक नायाब हथियार थमा दिया।

दरअसल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में अय्यर ने कहा - 'कांग्रेस नरेंद्र मोदी को पीएम तो बनने नहीं देगी, बल्कि अगर वह चाहें तो कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में आकर चाय पिला सकते हैं। ' इस बयान को भाजपा ने जमकर भुनाया। भाजपा ने देश भर में नमो चाय के नाम पर चुनाव प्रचार किया। जगह जगह चाय चर्चा और चाय विमर्श कराए गए।

हालांकि बाद में राहुल गांधी ने अय्यर के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी नेताओं को ‌निर्देश दिया कि  वे विपक्षी नेताओं पर निजी हमले न करें।

विज्ञापन

... लड़कों से गलती हो जाती है

controversial speeches of leaders during elecition 2014

सोचिए एक राष्ट्रीय पार्टी का मुखिया बलात्कारियों को बचाने की बात कहे तो कैसा लगेगा। बिलकुल यही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने  मुरादाबाद में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा 'रेप के लिए फांसी देना गलत है क्योंकि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं।'

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर सपा सत्ता में आई तो बलात्कार पर फांसी के कानून में संशोधन करवाया जाएगा।

मालूम हो मुंबई के शक्ति मिल बलात्कार में तीन आरोपी मुरादाबाद के थे और मुरादाबाद में चुनावी लाभ लेने की नीयत से मुलायम ने ऐसा बयान दिया। इस बयान की सभी दलों ने एक स्वर में निन्दा की।

बेटी जैसी है, बेटी नहीं

controversial speeches of leaders during elecition 2014

दूरदर्शन पर नरेंद्र मोदी के एक अनसेंसर्ड इंटरव्यू के बारे में कहा गया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को बेटी जैसा कहा है। इस बयान पर खूब हंगामा बरपा। प्रियंका ने कह डाला - मैं राजीव गांधी की बेटी हूं। प्रियंका की इस जवाबी टिप्पणी के बाद पी. चिदंबरम ने भी एक बयान दिया 'मुझे नहीं लगता कि प्रियंका को मोदी को पिता सरीखा मानने में खुशी होगी।'

हालांकि कुछ ही समय बाद मोदी के कार्यालय की तरफ से स्पष्ट किया गया कि मोदी ने कभी भी प्रियंका को अपनी बेटी जैसी नहीं कहा। इस इंटरव्यू को यूट्यूब पर डालकर दावा किया है मोदी ने केवल इतना भर कहा था कि प्रियंका तो बेटी हैं। उनका हक बनता है अपने भाई के लिए काम करना और यह हक तो उन्हें देना ही होगा .वह दस गालियां और देंगी तो भी बेटी बेटी है। उसके प्रति नाराजगी नहीं हो सकती।

इस पूरे प्रकरण में खलनायक की भूमिका में दूरदर्शन और प्रसार भारती रहे जिनके चलते इंटरव्यू को काफी देर बाद कांट छांट कर दिखाया गया। ये आरोप भी लगे कि सरकार के दबाव के चलते इंटरव्यू को मनचाहे तरीके से संशोधित किया गया।

'बदनाम है प्रियंका'

controversial speeches of leaders during elecition 2014

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने विवादित बयान में प्रियंका गांधी को शराबी और कृत्घन बेटी बता दिया। 15 अप्रैल को स्वामी ने प्रियंका गांधी पर अपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बचा लिया नहीं तो उनकी बुरी तरह हार होती। वह बहुत अलोकप्रिय हैं। बहुत ज्यादा शराब पीती हैं। वह और उनके पति बहुत बदनाम हैं।

यही नहीं कुछ साल पहले राजीव गांधी के हत्यारों से जेल जाकर मुलाकात करने के संदर्भ में स्वामी ने कहा कि प्रियंका एक कृत्घन बेटी हैं। स्वामी के इस बयान की चौतरफा निन्दा हुई थी।

स्वामी पहली बार गांधी परिवार के खिलाफ नहीं बोले..वो कई बार सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और राहुल गांधी पर विवादित बयान दे चुके हैं।

'कौमार्य चैक कराएं माया'

controversial speeches of leaders during elecition 2014

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ मुलायम सिंह यादव ने एक बहुत ही अशोभनीय कटाक्ष कर डाला। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि वो मायावती को कुंवारी बेटी कहें, श्रीमती कहें या बहन कहें।

हद तो तब हो गई जब मुलायम का बयान का समर्थन करते हुए उनकी सहयोगी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि मायावती कुंवारी नहीं हैं। यदि उन्हें नेताजी का बयान इतना बुरा लगा है, तो अपना कौमार्य परीक्षण करवा के दुनिया को बता दें कि क्या सही है।

...पागलखाने भेज दो

controversial speeches of leaders during elecition 2014

मुलायम के श्रीमती -कुंवारी बयान पर तिलमिलाई मायावती ने उन्हें पागलखाने भेजने की सलाह दे डाली। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और उनके परिवार वालों को उन्हें आगरा के पागलखाने में भर्ती करा देना चाहिए।

सपा ने मायावती की टिप्पणी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि मायावती राजनीतिक रूप से कंगाल हो गई है।

'पाकिस्तान चले जाए'

controversial speeches of leaders during elecition 2014

बिहार में भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने बयान दिया कि जिन लोगों को मोदी से परहेज है उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में आयोजित रैली में गिरिराज ने कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं उन्हें चुनाव के बाद पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

गिरराज सिंह के इस बयान की सभी दलों ने निन्दा की। यहां तक कि मोदी को भी कहना पड़ा कि इस तरह के बयान भाजपा की राह कठिन कर रहे हैं। इस संबंध में गिरिराज के खिलाफ प्राथमिकी तक दर्ज हो गई थी।

मोदी मतलब मॉडल ऑफ डिवाइडिंग इंडिया

controversial speeches of leaders during elecition 2014

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी रैली में मोदी के नाम की तुलना अजीबोगरीब ढंग से कर डाली जिस पर काफी दिनों तक विवाद बना रहा। अखिलेश ने  कि MODI मॉडल का मतलब है मॉडल ऑफ डिवाइडिंग इंडिया।

डुमरियागंज में एक चुनावी सभा में अखिलेश ने मोदी की ऐसी व्याख्या करते हुए अखिलेश ने कहा कि मोदी झूठ के बल पर वोट मांग रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि मोदी देश ने देश को बांटने का मॉडल बनाया है।

अडानी इन-आडवाणी आउट

controversial speeches of leaders during elecition 2014

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में लाल कृष्ण आडवाणी और उद्योगपति अडानी के बीच कड़ी जोड़ दी। उदयपुर में एक रैली के दौरान राहुल ने कहा कि भाजपा में आजकल आडवाणी का "वी" हटा दिया गया है। ऐसे में वे बाहर हो गए हैं और अडानी अंदर आ गए हैं।

इतना ही नहीं राहुल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि उसे देश की सुरक्षा का चौकीदार बना दो। लेकिन कभी कभी चौकीदार ही चोर बन जाता है।

टूजी, थ्री जी, जीजाजी

controversial speeches of leaders during elecition 2014

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनका संबंध टूजी और थ्री जी से जोड़ डाला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले टूजी लाई, फिर थ्री जी लाई और आखिर में जीजाजी आ गए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए के दस साल के राज में टूजी स्पेक्ट्रम, थ्री जी स्पेक्ट्रम, सीडब्ल्यूजी घोटाले तो शामिल थे ही अब जीजाजी घोटाला भी सामने आ गया।

यही नहीं भाजपा नेता उमा भारती ने तो यहां तक कह डाला कि भाजपा सत्ता में आई तो वाड्रा जेल चले जाएंगे।

दलितों के घर हनीमून

controversial speeches of leaders during elecition 2014

योग गुरु बाबा रामदेव तो राहुल गांधी के दलितों के घर जाने पर विवादित बयान देकर बुरे फंस गए। एक सभा में रामदेव ने कह दिया था कि राहुल गांधी दलितों के घर में हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं।

इस बयान पर देश भर में प्रतिक्रिया हुई और रामदेव को माफी तक मांगनी पड़ी। इस बयान पर देश भर के कई‌ राज्यों में रामदेव के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कर ली गई।

मुसलिमों का डीएनए टेस्ट

controversial speeches of leaders during elecition 2014

महाराष्ट्र में सपा नेता अबू आजमी तो सभी से एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सपा को वोट न देने वाला सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। इसलिए ऐसे लोगों का डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए जो सपा के अलावा किसी और को वोट देकर आ रहे हैं।

हर हर मोदी घर घर मोदी

controversial speeches of leaders during elecition 2014

बनारस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव की तर्ज पर हर हर मोदी घर घर मोदी का नारा लगाया तो देश भर में विवाद हो गया। कई विरोधी दलों के साथ साथ शंकराचार्य ने भी इसका विरोध किया।

इस नारे पर इतना विवाद हुई कि ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। नारे का विरोध करते हुए वादियों ने नरेंद्र मोदी अमित शाह और वाराणसी के मेयर रामगोपाल मोहले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली।

हालांकि हर हर मोदी घर घर मोदी के जवाब में विरोधी दलों ने 'हार हार मोदी' का नारा दिया जो खूब चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed