फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial hoarding of priyanka gandhi.

फिर लगे प्रियंका गांधी के होर्डिंग, कांग्रेस में हड़कंप

Mon, 12 Jan 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
controversial hoarding of priyanka gandhi.

प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। उनके 42वें जन्मदिन की पूर्व संख्या और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से दो दिन पूर्व इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके स्थित सुभाष चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिंग लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


इसके जरिये सोनिया गांधी से प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की गई है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी तीखा प्रहार किया गया है।
विज्ञापन


ऐसी होर्डिंग लगाकर पार्टी में अक्सर कोई न कोई नया विवाद खड़ा करने वाले शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने रविवार को भी जब होर्डिंग लगाई तो उन कांग्रेसियों को झटका लगा जो राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग से राहुल की तस्वीर नदारद

controversial hoarding of priyanka gandhi.

होर्डिंग पर लिखा है, ‘मइया बहना को दो जन्मदिन का उपहार, अध्यक्ष बने प्रियंका तो आए कांग्रेस में निखार।’ इसी के ठीक नीचे यह टिप्पणी भी है, दिग्विजय नहीं, सुनो कार्यकर्ताओं की पुकार।

खास यह कि इस पर सोनिया और प्रियंका की तस्वीर तो है लेकिन राहुल गांधी की तस्वीर नदारद है। प्रियंका गांधी का 12 जनवरी को जन्मदिन है और 13 जनवरी को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक होने वाली है, जिसमें सितंबर-2015 में होने वाले एआईसीसी के चुनाव और कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा होनी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग ने पार्टी में एक नई बहस छेड़ दी है।

होर्डिंग लगाने वाले दोनों कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को पत्र भी भेजा है। इसमें तमाम पूर्व पदाधिकारियों के भी हस्ताक्षर हैं। इसके जरिये सोनिया गांधी से मांग की गई है कि दिग्विजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल और बेनी प्रसाद वर्मा जैसे पार्टी के बड़े नेताओं पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की जाए, क्योंकि मीडिया में बने रहने के लिए उनकी ओर से जारी विवादित बयानों से पार्टी को लगातार नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed