फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial comments in lok sabha election

सियासी घमासान में नेताओं के ये भड़काऊ और विवादित बयान

Sat, 29 Mar 2014 07:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
controversial comments in lok sabha election

लोकसभा चुनाव का सियासी घमासान शुरू होते ही अब विवादित व भड़काऊ बयान शुरू हो गए हैं। सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद की नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी ने उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक सियासी पारा गरमा दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के बुजुर्ग नेता राशिद मसूद के भतीजे इमरान मसूद का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें वे दंगों की हालत में मोदी की बोटी-बोटी काटने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मसूद के इस विवादित बयान से पहले भी नेताओं के कठोर बयान सामने आ चुके हैं।

केजरीवाल को मोदी ने कहा 'पाक का एजेंट'

controversial comments in lok sabha election

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पाक का एजेंट करार दिया था।

मोदी ने कहा था कि तीन AK पाकिस्तान को मिले हैं। भारत में पाकिस्तान के तीन एजेंट हैं। एके-47, एके एंटोनी और एके-49।

उन्होंने कहा कि ये एके-49 ही हैं जिनकी पार्टी की वेबसाइट पर भारत का नक्शा गलत है, उनकी पार्टी ने तो अपनी वेबसाइट पर कश्मीर, पाकिस्तान को दे दिया है। मोदी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट बता दिया।

'मोदी हैं मौत के सौदागर'

controversial comments in lok sabha election

अपनी रैलियों में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए 'शहजादा' शब्द के लगातार इस्तेमाल किया। यह बात कांग्रेस को नागवार गुजरी और पार्टी के नेताओं ने मोदी पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले शुरू किए। मोदी के बारे में कई कांग्रेसी नेताओं ने विवादास्पद बयान दिए।

हाल में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने मोदी के लिए मौत का सौदागर कहा था।

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि मोदी अगर खुद अपने दिल पर हाथ रखकर पूछेंगे तो यही आवाज आएगी कि गोधरा कांड में राम के सेवक हों या फिर गुजरात दंगों में रहीम के लोगों की मौत। इसके लिए वह (मोदी) ही जिम्मेदार हैं। इसलिए उन्हें मौत का सौदागर नहीं तो क्या कहा जाए।

विज्ञापन

मनीष तिवारी ने मोदी को कहा दानव

controversial comments in lok sabha election

कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजियों के बीच सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी को 'दानव' कहा था। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस को डिप्रेसन का डेंगू हुआ है।

बहराइच रैली के दौरान मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले नरेंद्र मोदी को मनीष तिवारी ने दानव कहा।

मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी ऐसे बोलते हैं जैसे 'दानव' प्रवचन दे रहा है।

सलमान खुर्शीद ने मोदी को कहा नपुंसक

controversial comments in lok sabha election

राजनीति में चल रही बयानबाजी के बीच विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नपुंसक’ कहने से भी नहीं चूके। कहा कि गोधरा कांड न रोक पाना उनकी सबसे बड़ी नाकामी रही है।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा था कि दंगे न रोक पाने की नाकामयाबी पर वह मोदी को ‘नपुंसक’ कह गए। उन्होंने कहा कि मोदी दंगे नहीं रोक पाए तो उन्हें यह बात मान लेनी चाहिए।

मोदी तेरे कितने नाम

controversial comments in lok sabha election

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को उनके राजनीतिक विरोधी रोज एक नया नाम दे रहे हैं।

'मौत के सौदागर' से शुरू हुए मोदी के नामकरण का सिलसिला दानव तक आ पहुंचा है। इससे पहले उन्हें यमराज, भस्मासुर, फेंकू, हिटलर और कसाब जैसे नामों से पुकारा जा चुका है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जहर की खेती करने वाला बता दिया। राहुल गांधी ने भी हाल में मोदी को हिटलर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed