{"_id":"acfc086a-b35b-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"contract-teachers-will-be-placed-on-regular","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलर होंगे कान्ट्रेक्ट पर रखे गए शिक्षक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेगुलर होंगे कान्ट्रेक्ट पर रखे गए शिक्षक
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने कार्मिक विभाग के आदेशों के बाद अनुबंध शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को रेगुलर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से दस दिन में नए प्रारूप पर पूरा ब्योरा मांगा है।
इसमें शिक्षक और गैर शिक्षक की अनुबंध पर तैनाती की ज्वाइनिंग से लेकर पूरे सेवाकाल की डिटेल देनी होगी। साथ ही अनुबंध कर्मचारी को दस दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
इसमें नियुक्ति पत्र, शैक्षणिक योग्यता का दस्तावेज, प्रोफेशनल शैक्षणिक दस्तावेज, हिमाचली प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, काम और व्यवहार का प्रमाणपत्र, जाति का सत्यापित प्रमाणपत्र और छह साल लगातार सेवाएं देने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के कार्मिक विभाग ने 31 मार्च, 2013 को अनुबंध पर छह साल का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने के निर्देश जारी किए थे।
इसमें सभी विभागों में तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होने थे।
इन आदेशों के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू करते हुए दस दिन में रेगुलर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग में ही बारह सौ के लगभग कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी की ओर से अब सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को रेगुलर करने के निर्देश दिए हैं। इसमें छह साल का अनुबंध का सेवाकाल पूरा करने वाले शिक्षक ही लाभान्वित होंगे।