फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

कॉमेडी में ट्रेजेडीः मांगने के मौसम में नेताओं ने लौटाए LS टिकट

Tue, 11 Mar 2014 06:06 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

लोकसभा चुनाव करीब हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। जाहिर है, यह दौर टिकट हासिल करने का है। एक चुनावी टिकट काफी है नीयत बदलने के लिए। कई नेता इसलिए इन दिनों नीयत बदलने को तैयार हैं और पार्टी भी।

विज्ञापन


पुराने साथियों को भला-बुरा कहा जा रहा है, पुराने दुश्मनों से गलबहियां हो रही हैं। यानी सियासत के मैदान में हर हथकंडा देखने को मिल रहा है। लालू के 'हनुमान' का दर्जा पाने वाले रामकृपाल यादव पार्टी छोड़ रहे हैं। अपने रूठे चाचा को मनाने के लिए लालू की बेटी मीसा कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


लालू एक बार फिर अपने साले का स्वागत कर रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को टिकट मांगने वालों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा हाई-प्रोफाइल सीटों पर बड़े नेताओं के बचपने से परेशान है। कुल मिलाकर राजनीतिक रायता फैला हुआ है। इस बीच कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो लोकसभा टिकट मिलने के बाद उसे लौटा भी रहे हैं। हैरानी भले हो, लेकिन ये नेता ऐसा कदम उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सविता भट्टीः फ्लॉप हुआ शो

contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

फ्लॉप शो जैसे कार्यक्रम से देश भर में धूम मचाने वाले स्तरीय कॉमेडियन जसपाल भट्टी की विधवा सविता भट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, तो लगा कि नए दल को दमदार दावेदार मिल गया है।

लेकिन कुछ ही दिनों में सारी खुशी काफूर हो गई। सविता भट्टी ने जोर का झटका दिया और साफ कर दिया कि वह चंडीगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने 'आप' का चुनाव टिकट लौटा‌ दिया।

जब यह घटनाक्रम हुआ, तो कहा गया कि सविता ने अंदरूनी कलह की वजह से यह कदम उठाया है। सविता ने इस बात से नाराज होकर पार्टी टिकट लौटाया कि पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें सविता भट्टी को चंडीगढ़ से चुनाव प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि, वो पार्टी में बनी हुई हैं।

राजू श्रीवास्तवः कॉमेडी से ट्रेजेडी तक

contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

उत्तर प्रदेश में कानपुर सीट को लेकर कहा जा रहा था कि यहां सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले ही समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा। कॉमेडियन राजू ‌श्रीवास्तव ने सपा का टिकट लौटा दिया है। राजू ने पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।

राजू ने कथित तौर पर यह भी एलान किया है कि वह चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। हालांकि, सूत्रों की मानें तो राजू किसी दूसरी पार्टी के साथ जाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि राजू को कानपुर से हार का डर भी सता रहा था। बहरहाल, पिछले कुछ दिनों के वाकयों पर नजर डालें तो सपा में टूट-फूट बढ़ती ही जा रही है।

राजू श्रीवास्तव ने एक खबरिया चैनल से बातचीत में कानपुर संगठन में चल रही अंदरूनी राजनीति को टिकट लौटाने की वजह बताया है। राजू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने एक साल पहले मेरा टिकट पक्का किया था और कई मंचों से इसका एलान भी किया था, लेकिन कानपुर संगठन में कई लोग खुद ही प्रत्याशी मानकर काम कर रहे थे।

भागीरथ प्रसादः पल में बदला पाला

contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

कांग्रेस को भी झटका लगा है। पहले जगदंबिका पाल जैसे वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अब तक ऐसा हुआ नहीं है।

इस झटके से पार्टी से उभरी भी नहीं थी कि दूसरा झटका मध्य प्रदेश से लगा। वहां कांग्रेस के भिंड संसदीय क्षेत्र से तय दावेदार डॉ. भागीरथ प्रसाद ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में शरण ले ली।

हैरत की बात यह है‌ कि उन्होंने यह कदम उठाने के लिए यह वक्‍त चुना। वो चाहते थे, तो ऐसा पहले भी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने उम्मीदवारी मिलने के बाद यह फैसला किया। जाहिर है, भिंड सीट पर इसका नुकसान कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।

रामकृपाल यादवः चाचा बने 'चौधरी'

contenders who return loksabha election tickets to their respective parties

इन नेताओं के बीच एक नाम ऐसा है, जो एक सीट विशेष से टिकट न मिलने के कारण अपने बरसों पुराने कुनबे को अलविदा कह गया। और इसे लेकन काफी सियासी ड्रामा हुआ।

लालू यादव का दाहिना हाथ कहे जाने वाले रामकृपाल यादव ने पा‌टलिपुत्र सीट से टिकट न मिलने की वजह से आरजेडी छोड़ने का फैसला किया। लालू की मजबूरी थी, क्योंकि उन्होंने यह सीट अपनी बेटी मीसा यादव को देने का फैसला किया।

मान-मनोव्वल का दौर चला। मीसा अपने चाचा को मनाने उनके घर गईं। पांच घंटे इंतजार किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में रामकृपाल ने कहा कि सीट दी जाए, तो वह गिले-शिकवे भुलाने को तैयार हैं। लेकिन लालू नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed