{"_id":"0020b93c16b5c1316cd2ab70ebf0fb88","slug":"constable-recruitments-handed-to-staff-selection-commision-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती की तैयारी करने वाले पढ़ें जरूरी सूचना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिपाही भर्ती की तैयारी करने वाले पढ़ें जरूरी सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय सुरक्षा बलों बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी में सिपाही भर्ती की जिम्मेदारी एक बार फिर से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एसएससी ने पिछले सत्र में अपने ऊपर काम का अधिक बोझ बताकर सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था। विभाग की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने एसएससी से सिपाही भर्ती परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन
एसएससी की ओर से सिपाही भर्ती के दौरान मेडिकल एवं शारीरिक परीक्षण के दौरान आने वाली शिकायतों के लिए अभ्यर्थी आयोग पर जिम्मेदारी डालने लगे थे। इससे परेशान होकर एसएससी ने सिपाही भर्ती परीक्षा से कर्मचारियों की कमी की बात कहकर किनारा कर लिया था। आयोग को सिपाही भर्ती की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद एक बार फिर से इसका सत्र नियमित हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय सुरक्षा बलों की ओर से कराई गई भर्ती में एक वर्ष में ही लगातार शिकायतें आने के बाद सरकार ने परीक्षा की जिम्मेदारी एसएससी को सौंपने का निर्णय लिया है।
आयोग ने सिपाही भर्ती परीक्षा कराने की सहमति दे दी है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने इस बात की पुष्टि की है कि सिपाही भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी आयोग को सौंपी गई है।