फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   connection between radhe maa and britney spears

राधे मां और ब्रिटनी स्पीयर्स का ऐसा कनेक्शन, पढ़कर चौंक जाएंगे

Sat, 22 Aug 2015 04:29 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
connection between radhe maa and britney spears

विवादित स्वघोषित आध्यात्मिक गुरु माता राधे मां की चर्चा दिनों दिन बढ़ती जा रही है, तभी तो पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स भी राधे मां की भक्त मानी जा रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ब्रिटनी ट्विटर पर राधे मां के भक्तों को फॉलो कर रही हैं। हॉलीवुड की टॉप गायिका ब्रिटनी का भारत के प्रति खास लगाव रहा है। लेकिन, हाल में राधे मां के भक्तों में उनका शामिल होना हैरानी पैदा करने वाला है।
विज्ञापन


ट्विटर पर राधे मां के एक भक्त मनोज नायक ने लिखा है कि ब्रिटनी उनको फॉलो कर रहीं हैं। इसको देखकर वह हैरान हैं। एक दूसरे भक्त ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राधे मां का सोशल मीडिया पर अलग से कोई अकाउंट नहीं है, ऐसे में क्या ब्रिटनी सही मायने में राधे मां को चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सनी लियोनी की भी फैन हैं राधे मां'

connection between radhe maa and britney spears

अभी कुछ दिन पहले राधे मां पर एक और खुलासा हुआ था। इसके मुताबिक राधे मां पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी की बहुत बड़ी चहेती हैं। वो सनी लियोनी को देखने का कोई भी मौका जाने नहीं देती।

उन्हें जैसे ही सनी लियोनी का कोई भी वीडियो देखने का मौका मिलता है, वह जरूर देखती हैं। ये खुलासा एक महिला ने किया था, जिसे बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम सामने लेकर आया। दरअसल, राधे मां की एक महिला भक्त ने पोर्टल को दिए गए एक ऑनलाइन साक्षात्कार में ये बातें बताई।

ये महिला राधे मां की भक्त थी। यह काफी समय तक राधे मां के करीब रही। लेकिन बाद में इस 32 वर्षीय महिला ने ही राधे मां पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब इस महिला ने राधे मां के बारे कुछ अंदर की बातें शेयर की।

लंबी है आरोपों की लिस्ट

connection between radhe maa and britney spears

राधे मां की भक्त रह चुकी महिला ने दावा किया कि उसने अपनी आंखों से राधे मां को सनी लियोनी के मशहूर गाने बेबी डॉल मैं सोन की पर जमकर ठुमके लगाते देखा है। महिला के मुताबिक राधे मां काफी रोमांचक जीवन गुजारती हैं। सनी लियोनी के अलावा उन्हें बॉलीवुड के अन्य आइटम नंबर भी खूब पसंद हैं।

वहीं एक अन्य स्टिंग ऑपरेशन के जरिए ये सामने आया है कि राधे मां अपने दरबार में आए भक्तों को किस करतीं और उनसे गले भी मिलती हैं। राधे मां के एक मामले में वकील फाल्गुनी ब्रम्हभट्ट कहती हैं कि राधे मां कई ऐसे आपत्तिजनक काम करती हैं, जिनका सार्वजनिक तौर पर जिक्र तक नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed