{"_id":"83bf006e-715d-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"congressman-demolition-in-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने डीएम के दफ्तर में की तोड़फोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेसियों ने डीएम के दफ्तर में की तोड़फोड़
बेहरामपुर/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जिलाधिकारी द्वारा मिलने से इनकार करने से गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने बृहस्पतिवार को उनके दफ्तर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि डीएम राजीव कुमार ने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और एडीएम को इसे देने को कहा। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और दफ्तर की इमारत पर पथराव किया। इस दौरान ऑफिस के बाहर रखे कुछ गमले टूट गए।
विज्ञापन
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री अधीर चौधरी भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन स्वीकार करने के लिए 30 मिनट का वक्त दिया। इसके बाद डीएम ने अपने रुख में नरमी लाते हुए कांग्रेस नेताओं का ज्ञापन स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
गत 7 जनवरी को कथित तौर पर पुलिस लॉक-अप में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई के बाद उसकी अस्पताल में मौत होने के विरोध में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता डीएम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।