फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congressi and kumar vishwas fight in amethi

अमेठी में कांग्रेसियों की कुमार विश्वास से झड़प

Sat, 22 Feb 2014 01:18 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congressi and kumar vishwas fight in amethi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव में उतरने वाले ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास और कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई।

विज्ञापन


घटना के विरोध में ‘आप’ नेता ने समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास ‘झाडू लगाओ, बेईमान भगाओ’ कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को भादर ब्लॉक में थे।
विज्ञापन


करीब तीन बजे उनका काफिला दुर्गापुर चौराहे पहुंचा, जहां पहले से मौजूद कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की कुमार विश्वास से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने इलाके को अपना क्षेत्र बताते हुए वहां से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता बैठे प्रदर्शन पर

Congressi and kumar vishwas fight in amethi

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर उस समय विवाद शांत हो गया। इसके बाद कुमार विश्वास को कांग्रेस नेता के गांव त्रिसुंडी पहुंच गए और जनसंपर्क शुरू कर दिया। इस बीच कांग्रेस नेताभी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

इस घटना के विरोध में ‘आप’ नेता ने इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर समर्थकों के साथ बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाते ही एसओ पीपरपुर एसएम यादव दलबल के साथ वहां पहुंच गए।

पुलिस ने ‘आप’ नेता को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जनसमर्थन से बौखलाए कांग्रेसी

Congressi and kumar vishwas fight in amethi

‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस के निचले स्तर के नेता बौखला गए हैं। उनकी ऊलजलूल हरकतों से उनका अभियान रुकने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी ने कहा कि दुर्गापुर बाजार में कुमार विश्वास ने उनके साथ अभद्रता की। कांग्रेसियों को चोर और दलाल कहा। बाद में मेरे गांव पहुंचकर नारेबाजी की, जिस पर कुछ युवक उत्तेजित हो गए। पुलिस ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed