फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress written to EC give nagma protection

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा, नगमा के लिए मांगी सुरक्षा

Wed, 02 Apr 2014 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Congress written to EC give nagma protection

मेरठ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री नगमा के साथ क्षेत्र में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि विपक्षी पार्टियों व रैली में जमा होने वाली भीड़ से नगमा को उत्पीड़न सहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पत्र में क्षेत्रीय शासन से नगमा को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही गई है। नगमा के साथ बार-बार होने वाली इन अप्रिय घटनाओं को देखकर कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


यह पहला मौका कि नगमा जब भी मेरठ में रैली या रोड शो करने आई, तो उन्हें बेकाबू भीड़ की अभद्रता का सामना करना पड़ा। जिसके बाद नगमा ने यहां तक कह दिया था कि अगर उनके साथ ऐसा ही व्यवहार रहा, तो वे कभी मेरठ नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बीच रास्ते से ही लौटीं वापस

Congress written to EC give nagma protection

मेरठ में रोड शो करने पहुंचीं नगमा को देखने के लिए लोगों के बीच धक्कामुक्की होते देखकर, शाहजहांपुर जाने की बजाय नगमा किठौर से ही वापस लौट गईं।

पूर्व विधायक परवेज हलीम के नेतृत्व में भटीपुरा, हसनपुर कला में रोड शो करते हुए वह किठौर पहुंचीं लेकिन अक्रामक भीड़ को देखकर उन्होंने बीच में ही अपना रोड शो रोक दिया।

नगमा के डरने का कारण इससे पहले नगमा के सा‌थ हुई घटनाओं की वजह से है।

'जब ‌कथित तौर पर नगमा ने जड़ा थप्पड़'

Congress written to EC give nagma protection

जलीकोठी में गुरुवार देर रात नगमा जब एक सभा को संबोधित करने पहुंची, तो भीड़ बेकाबू हो गई। भारी भीड़ के बीच नगमा के सुरक्षाकर्मी किसी तरह से उन्हें मंच तक ले गये। फिर भाषण के बाद नगमा जैसे ही अपने वाहन की तरफ चलीं, भीड़ फिर से बेकाबू हो गई।

नगमा के सिक्योरिटी गार्डों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया। इस दौरान नगमा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की अफवाह भी उड़ी, जिसे नगमा ने सिरे खारिज कर दिया।

यहां कांग्रेस ने पहली बार आरोप लगाया था कि स्टार प्रत्याशी होने के बाद भी उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से उनके साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed