फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress working Committee meeting , sonia gandhi get extension of one year

अध्यक्ष बनने के लिए राहुल गांधी को करना होगा और इंतजार

Tue, 08 Sep 2015 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
congress working Committee meeting ,  sonia gandhi get extension of one year

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इस बारे में आज एक प्रस्ताव पास किया।

विज्ञापन


कमेटी के इस फैसले के साथ इस चर्चा पर भी विराम लग गया है कि राहुल गांधी जल्द ही अध्यक्ष बन सकते हैं। वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


भूमि बिल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार मीडिया को डरा रही है

congress working Committee meeting ,  sonia gandhi get extension of one year

उन्होंने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में बहुत फर्क है। भूमि बिल पर सोनिया ने गांधी ने कहा कि इसमें संसद की अनदेखी की गई है और सरकार को कांग्रेस के विरोध के चलते यू-टर्न लेने पर मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मीडिया संस्थानों को भी नोटिसों और दबावों के माध्यम से डरा-धमका रही है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में अर्थव्यवस्था नीचे की ओर जा रही है और चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

आरएसएस कर रही है नियंत्रित

congress working Committee meeting ,  sonia gandhi get extension of one year

प्रधानमंत्री मोदी के प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि इस प्रोजेक्ट से से लोगों को नौकरिया मिलेंगी लेकिन ये भी सिर्फ एक वादा साबित हुआ।

सोनिया ने कहा कि सरकार की नीति पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को आरएसएस निर्देशित और नियंत्रित कर रहा है।

सोनिया ने कहा कि सरकार जवाहर लाल नेहरु पर निशाना साध रही है और इतिहास को इसी पर केंद्रित कर के फिर से लिखा जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed