दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, क्या हुआ दिनभर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई। क्या कुछ हुआ इस बैठक में, पढ़िए अमर उजाला टीम की रिपोर्टिंग।
12.55 भाषण में पीएम बोले-कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन नीयत साफ है
4:50 सोनिया गांधी ने कहा कि हमाना मनोबल ऊंचा है, इसलिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
4:48 कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए हम तैयार हैं।
4:42 प्रधानमंत्री को लोकसभा के सदस्य चुनते हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, ये इस परंपरा को मानती है।
4:40 कांग्रेस में जो सोच है, वह भारत की 3000 साल पुरानी सोच है। इस सोच को मिटाया नहीं जा सकता है।
4:37 विपक्ष में मार्केटिंक के लोग बैठे हैं। ये गंजों को कंघे बेच डालें। अब ये गंजों का हेयरकटिंग का सामान भी बेचने लगे हैं।
4:35 राहुल ने मांगा- 12 सिलेंडर। बोले, हमें 12 सिलेंडर चाहिए, हिंदुस्तान की महिलाओं के लिए 12 सिलेंडर चाहिए।
4:33 विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार विरोधी बिलों को पास नहीं करने देना चाहते हैं।
4:32 50 फीसदी महिलाएं मुख्यमंत्री बनें। महिलाओं के आरक्षण के लिए मैं काम करना चाहता हूं-राहुल
4:30 हम आपको शिक्षा और स्वास्थ्य में आपको मदद करेंगे। अगले पांच सालों में हम बहुत कुछ करेंगे।
4:29 कांग्रेस अगले पांच सालों मे गरीबों को मध्यवर्ग के स्तर तक लाएगी।
4:28 राहुल बोले- पिछले 10 सालों में हमने 14 करोड़ लोगों को गरीब रेखा से बाहर निकाला है।
4:25 राहुल बोले-15 लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही टिकट देंगे। ये प्रयोग सफल रहा तो आगे भी यही करेंगे।
4:24 राहुल बोले-हमने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में चुनाव कराया। अब हम लोगों से मेनिफेस्टो बारे में पूछेंगे।
4:23 राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस को 21वीं सदी में पहुंचाना है। हमें उन्हें टिकट देना है, जो हमारे कार्यकर्ता है।
4:21 राहुल गांधी ने कहा- हमें जनप्रतिनिधियों की ताकत लौटानी होगी।
4.20 राहुल बोले- वास्तव में बदलाव लाने के लिए ढांचे में बदलाव करना होगा, और ये लगातार काम करने के बाद होगा।
4.17 राहुल बोले-आज सड़क पर कानून बन रहा है, अदालतों में कानून बन रहा है।
4.15 राहुल गांधी ने कहा, हमने लोगों को आरटीआई की ताकत दी।
4.13 राहुल के बोलः हमने जनता का पैसा जनता के खाते में पहुंचाया।
4.12 राहुल ने कहा हमारी सरकार ने पंचायती राज को मजबूती प्रदान की।
4.11 राहुल ने कहा कांग्रेस सरकार ने आम आदमी को नई मजबूती दी।
4.10 राहुल ने कहा हमने लोगों को आधार कार्ड के जरिये लोगों को पहचान का अधिकार दिया।
4.06 राहुल गांधी ने कहा कि आरटीआई के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला फिर भी हमने लोगों को नई ताकत दी।
4.05 दस साल तक पीएम ने शानदार काम किया। आरटीआई हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि। मनमोहन सरकार ने अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी।
4.00 राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात।
3.00 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
1.40 कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की तारीफ में जमकर कसीद पढ़े। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चेहरे पर इंदिरा गांधी और राजीव जी का बलिदान साफ नजर आता है।
01.00 2014 के आम चुनाव के लिए ठीक से तैयारी करते हैं, जनता को अपने काम की जानकारी देते हैं तो हमारी जीत होगी।
12.50 पीएम ने कहा कि गरीबी पहले की तुलना में तेजी से घटी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।
12.45 मनमोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद हमारी आर्थिक विकास दर बढ़ी है। हमने कमजोर तबके की जरूरतों को ध्यान में रखा।
12.44 मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर हम अच्छी तैयारी करते हैं तो राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारी जीत होगी।
12.43 पीएम ने कहा कमियों पर हमें विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के दावे पूरे होने मुमकिन नहीं हैं।
12.42 पीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से हताश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ही भारत का निर्माण कर सकती है।
12.40 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से पार्टी को निराशा हुई है।
12.30 मणिशंकर अय्यर ने कहा अगर मोदी चाय बेचना चाहते हैं तो कांग्रेस उन्हें चाय बेचने की जगह मुहैया करा सकती है।
12.00 काग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी 21वीं सदी में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
11.40 कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर राहुल गांधी खुद मंच पर आए और कहा कि उनके दिल में जो बात है वो वह 3.30 बजे कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगे।
11.30 सोनिया गांधी के भाषण के बाद कार्यकर्ता राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर उत्साहित दिखे और राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग करने लगे।
11:10 हम चुनावों जीतें या हारें, लेकिन हर शहर, हर गांव में मौजूद हैं। हमारे कार्यकर्ता निष्ठावान सैनिक हैं।
11:09 कांग्रेस ने ही ऐसा लोकतंत्र दिया, जिसमें सबकी भागीदारी है। कांग्रेस ने ही देशवासियों को गरीबी से ऊपर उठाया।
11:07 सरकार के काम के बाद युवाओं की अपेक्षा बढ़ गई है।
11:05 सोनिया ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा- मुख्य विपक्ष दल का काम हिंसा भड़काना, सांप्रदायिकता फैलाना और बंटवारा करना है।
11:01 सांप्रदायकिता से हमारे देश को खतरा है।
11:02 सोनिया ने कार्यकर्ताओं से पूछा-क्या किसी और सरकार ने इतना कार्य किया है। कार्यकर्ता बोले- नहीं किया है।
11:01 हमारी सरकार ने मिडडे मील को तवज्जो दी। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को वजीफे दिये।
11:00 देश में गैरबराबरी को खत्म करने का तरीका शिक्षा है। हमने शिक्षा के अधिकार का कानून बनाया है।
10:59 हमने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए देश को आरटीआई कानून दिया।
10:59 हम देश में धर्मनिरपेक्षता को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
10:56 हमने जनता को खाद्य सुरक्षा देने का वादा किया।
10:56 हमने 2006 में फारेस्ट राइट बिल दिया, जिसे आदिवासियों को जमीन मिली
10:55 सोनिया विधानसभा चुनावों के परिणामों पर बोलीं-हम हार से निराश नहीं हैं, आगे की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
क्या हो चुका है अब तक-
इससे पहले कई दिनों के सस्पेंस को खत्म करते हुए कांग्रेस ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
बेशक, राहुल को पार्टी ने पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया हो मगर 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई राहुल ही करेंगे।
चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनाकर पार्टी ने स्पष्ट करने की कोशिश है कि अगर भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होंगे।
गुरुवार को कार्यसमिति की बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग की।
लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीच में ही हस्तक्षेप करके कहा कि पार्टी में प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की परंपरा नहीं रही है।
किसी (भाजपा) ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है तो जरूरी नहीं कि हम भी यह घोषणा करेंगे। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा पता होता है कि उसका नेता कौन होता है।
फिर सोनिया ने ऐलान किया कि चुनाव अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा। सोनिया के कहने के बाद एकाएक कार्यसमिति में इस बात पर सहमति हो गई और फिर किसी ने पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग करने की हिम्मत नहीं दिखाई।