फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress workers will also wear cap in varanasi

वाराणसी में अब कांग्रेस भी पहनाएगी टोपी!

Mon, 05 May 2014 03:25 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
congress workers will also wear cap in varanasi

चुनाव प्रचार में भाजपा और आप की टोपियों का प्रभाव देख अब कांग्रेस ने भी समर्थकों के लिए टोपियां मंगाई हैं। फर्क सिर्फ यह होगा कि आप और भाजपा की दोपलिया टोपियों के मुकाबले कांग्रेस समर्थक पी कैप में नजर आएंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में टोपियों का बेहद प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल किया है। दोनों दलों के समर्थक चट्टी चौराहों पर टोपी लगाए घूम रहे हैं जिससे उनका माहौल बन रहा है।

विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का लाल टोपी पहनना जरूरी

congress workers will also wear cap in varanasi

दोनों पार्टियों के प्रचारकों ने अपनी-अपनी पार्टी के चुनाव निशान वाली टोपियों के अलावा पम्फलेट बड़े पैमाने पर वितरित किए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सम्मेलनों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पार्टी की लाल टोपी पहनना जरूरी है।

सपा ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को लाल रंग की टी-शर्ट और धूप से बचाव के लिए मोटे कपड़े की पी कैप मुहैया कराई है।

दिल्ली से पहुंची 1.73 लाख टोपियां

congress workers will also wear cap in varanasi

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में गांधी टोपी के बजाय पी कैप को तरजीह दी है। ऐसी एक लाख 73 हजार टोपियां शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों उत्तरी, दक्षिणी व कैंट के लिए दिल्ली मुख्यालय से मंगाई गई हैं।

इतनी ही संख्या में टोपियां वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जुडे़ ग्रामीण इलाकों के दो विधानसभा क्षेत्रों सेवापुरी और रोहनिया के लिए भेजी गई हैं। इन तिरंगी टोपियों पर पार्टी का चुनाव चिह्न छपा है और अंग्रेजी में कांग्रेस लिखा है।

पार्टी की योजना पूरे शहर को टोपियों और झंडों से पाटने की है ताकि माहौल कांग्रेसमय दिखाई दे। एक लाख झंडे तथा 90 हजार बैज भी मंगाए गए हैं।

विज्ञापन

'केजरीवाल ही करा रहे जगह-जगह मारपीट'

congress workers will also wear cap in varanasi

कांग्रेस की नई दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अरविंद केजरीवाल पर अपने ही कार्यकर्ताओं को लगाकर जगह-जगह मारपीट कराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को सस्ता बिजली व पानी देने का आश्वासन दिया था लेकिन आश्वासन पूरा न होता देख वह दिल्ली छोड़कर यहां भाग आए।

रविवार को चेतगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कही। कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में जो किया, उससे वाराणसी के लोगों को अवगत कराने मैं यहां आया हूं। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों से वादाखिलाफी और चुनाव में विदेश से पैसा आने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed