{"_id":"9fe58736-1519-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"congress-win-in-jangipur-and-bjp-win-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में भाजपा की जीत, जंगीपुर पर कांग्रेस का कब्जा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टिहरी में भाजपा की जीत, जंगीपुर पर कांग्रेस का कब्जा
बहरामपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Oct 2012 04:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत मुखर्जी पश्चिम बंगाल जंगीपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के मुजफ्फ्फर हुसैन को 2,536 वोटों से हरा दिया। यहां 10 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माला राजलक्ष्मी शाह जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को करीब 25 हजार वोटों से हराया है। साकेत बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पुत्र हैं।