फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will withdraw ordinance when pm arrive

पीएम के लौटते ही अध्यादेश वापस लेगी सरकार

Sat, 28 Sep 2013 08:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
congress will withdraw ordinance when pm arrive

यूपीए सरकार सजायाफ्ता सांसदों और विधायकों को बचाने के लिए लाया गया अध्यादेश प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देश लौटते ही वापस ले लेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह के न्यूयॉर्क से वापस लौटने के बाद कांग्रेस आलाकमान की बैठक में प्रस्ताव वापस लेने से संबंधित औपचारिकताओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कैबिनेट बैठक में अध्यादेश वापस लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया जाएगा। इस मामले में किसी भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि साजायाफ्ता सांसदों और विधायकों को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के पास एक अध्यादेश भेजा है।

ये अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के विरोध में तैयार किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दो साल की सजा पाए सांसद-विधायक दोषी करार दिए जाते ही अयोग्य माने जाएंगे।

भाजपा समेत विपक्ष की कई पार्टियां अध्यादेश का जबर्दस्त विरोध कर रही हैं।

राहुल गांधी ने किया अध्यादेश का विरोध
शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस विधेयक के विरोध में आ गए। उन्होंने इस अध्यादेश को बकवास बताया और कहा कि इसे फाड़ कर फेंक देना चाहिए।

राहुल के बयान के बाद कांग्रेस समेत सरकार सकते में आ गई। अध्यादेश का समर्थन कर रहे कई मंत्री एकाएक इसके विरोध में आ गए।

हालांकि भाजपा ने राहुल के बयान की तीखी आलोचना की और इसे नौटंकी करार दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed