{"_id":"341c8322-bbe2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"congress-will-take-revenge-from-bjp-at-issue-of-ministers-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर खुलासा कर भाजपा से बदला लेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पर खुलासा कर भाजपा से बदला लेगी कांग्रेस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में अपने दो मंत्रियों की कुर्सी गंवाने के बाद अब कांग्रेस भाजपा के खिलाफ तीखे पलटवार की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी की योजना भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने की है।
कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने यह कह कर पार्टी की रणनीति पर से पर्दा उठाया कि मोदी के बारे में जल्द ही एक बड़ा खुलासा होगा।
माना जा रहा है कि यह खुलासा गुजरात में वर्ष 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों की जांच से जुड़ा होगा। हालांकि खुलासे के तथ्यों के संबंध में सिब्बल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि पार्टी जल्द ही मोदी के संदर्भ में बड़ा खुलासा करेगी। ऐसा खुलासा जिससे मोदी और भाजपा का दोहरा मापदंड देश के सामने आ जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह खुलासा गुजरात दंगे से संबंधित है।
विज्ञापन
पार्टी के पास कथित तौर पर मोदी के वकील राम जेठमलानी की गुजरात सरकार के प्रधान सचिव और सरकारी वकील की मिलीभगत के सबूत हाथ लगे हैं।
बताया जाता है कि प्रधान सचिव और सरकारी वकील ने कानून के दायरे से बाहर जा कर जेठमलानी को न केवल गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध कराए, बल्कि अदालत में मोदी के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाया। हालांकि सिब्बल ने इस संबंध में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया और कहा कि इसके लिए इंतजार कीजिये।
कांग्रेस को बीते सप्ताह अदालत और भाजपा के दबाव में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार का इस्तीफा लेना पड़ा था। पार्टी तभी से भाजपा पर जवाबी पलटवार के लिए बड़े मौके का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी की रणनीति सांप्रदायिकता के मोर्चे पर भाजपा और मोदी को घेरने की है।