{"_id":"1de15f1a-5977-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-will-return-to-the-ramdev-s-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव की जमीन छीनेगी कांग्रेस सरकार?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रामदेव की जमीन छीनेगी कांग्रेस सरकार?
शिमला/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार योग गुरु बाबा रामदेव को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है। राज्य सरकार सोलन में बाबा रामदेव को एक रुपये की लीज पर दी गई जमीन का करार रद्द कर सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि धूमल सरकार ने करीब 98 बीघा जमीन का करार पतांजलि पीठ के साथ सन 2010 में किया था। हर्बल गार्डेन और राज्य में योग को बढावा देने के लिए यह जमीन रामदेव के ट्रस्ट को मिली थी। अब हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सोलन के साधुपुल में किए गए इस जमीन के करार को रद्द करने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री कॉल सिंह खुद इस बारे में जांच कर रहे हैं कि नेपाली मूल के आचार्य बालकृष्ण को एक रुपये के करार पर ये जमीन लीज पर दी जा सकती है या नहीं। करीब 98 बीघा जमीन के लिए उनसे एकमुश्त करीब 17 लाख 15 हजार रुपये लिए गए थे। जमीन पतंजलि योग पीठ को 99 साल की लीज पर दी गई थी।
विज्ञापन