फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will protest agianst modi government

संसद से पहले सड़क पर उतरने को कांग्रेस तैयार

Thu, 25 Jun 2015 12:59 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
congress will protest agianst modi government

मानसून सत्र में सरकार की मुसिबतों को बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी संसद से पहले सरकार के खिलाफ सड़क से ताल ठोकेगी। ललित मोदी विवाद में सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे के इस्तीफे को लेकर पार्टी ने जयपुर से लेकर बंगलौर में सड़क पर उतरकर संघर्ष किया।

विज्ञापन


तो अपने शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद झेल रहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने दिल्ली में सड़क पर मोर्चा खोला।

अपने मंसूबे स्पष्ट करते हुए कांग्रेस ने जता दिया है कि मोदी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर वह नरमी नहीं बरतेगी। राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की रणनीति किसी न किसी बहाने इस मामले को लंबा खिंचने की है। ताकि मोदी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे को भूना सके।
विज्ञापन

इस्तीफे की मांग

congress will protest agianst modi government

ईरानी पर कांग्रेस के आरोपों को जायज ठहराते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि न्यायालय ने बीते साल भर से लगाए जा रहे उनके आरोपों की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने स्मृति को पद से हटाए जाने की मांग की है। वहीं भाजपा पर सियासी हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा है कि सत्ताधारी दल ने पूर्व आईपीएल कमीश्नर के बचाव के लिए एक ललित कला अकादमी खोल रखी है।

उन्होंने कहा कि ललित मोदी मामले में खुद भाजपा नेताओं में उहापोह है। पार्टी नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी जता रही है कि ललित मोदी पर सरकार भ्रम में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed