फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will not sacrifice cm for ncp fights

एनसीपी के झगड़े में सीएम को कुर्बान नहीं करेगी कांग्रेस

Wed, 26 Sep 2012 08:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 26 Sep 2012 08:53 PM IST
विज्ञापन
congress will not sacrifice cm for ncp fights
महाराष्ट्र की सरकार में प्रमुख घटक दल एनसीपी के अंदरूनी झगड़े में कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री को कुर्बान करने के लिए तैयार नहीं है। सूबे के सियासी संकट में भले ही मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की कुर्सी को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हों, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि चव्हाण को पद से हटाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन


एनसीपी के झगड़े से कांग्रेस आलाकमान खुद को बचाने में जुटा हुआ है। एनसीपी के अंदर चाचा (शरद पवार) बनाम भतीजे (अजित पवार) में वर्चस्व की छिड़ी जंग के लिए काफी हद तक पृथ्वीराज चव्हाण को वजह बताया जा रहा है। चव्हाण के कामकाज के अंदाज से अजित पवार काफी लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। चव्हाण को हटाने को लेकर एनसीपी के अंदर कई बार आवाज बुलंद हुई है, मगर हर बार कांग्रेस आलाकमान ने इन आवाजों को अनसुना कर दिया है।
विज्ञापन


इस बार भी कांग्रेस आलाकमान ने यही रुख अपनाया है। हालांकि इस बार एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से निशाना साधा गया है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि पृथ्वीराज चव्हाण एनसीपी नेता अजित पवार का साथ नहीं दे रहे हैं। पटेल का कहना है कि जब किसी मंत्री के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हों तो मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। मगर उन्हें अकेला छोड़ दिया गया और साथ ही आरोपों को और हवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस आलाकमान ने पृथ्वीराज चव्हाण को महाराष्ट्र का संकट खत्म करने के लिए विधायकों को एकजुट करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एनसीपी यूपीए सरकार का सबसे महत्वपूर्ण घटक दल है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफे में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कुछ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा दिया है। यह कहना गलत है कि सरकार के अंदर और कांग्रेस से झगड़े के चलते उन्होंने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed