{"_id":"282cc9cede2897f34f07ee76ca9120d6","slug":"congress-will-go-to-election-commission-against-modi-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खूनी पंजा': मोदी के बयान पर आयोग जाएगी कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'खूनी पंजा': मोदी के बयान पर आयोग जाएगी कांग्रेस
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विवादित ‘खूनी पंजा’ वाले बयान पर कांग्रेस चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
मोदी ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के ऊपर किसी खूनी पंजे का साया न पड़े तो आप सभी कमल पर बटन दबाना और राज्य को खूनी पंजे से बचाना।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोग में की गई शिकायत के बाद अब पार्टी ने मोदी की टिप्पणी पर आयोग जाने का फैसला किया है।
पार्टी के एक नेता के मुताबिक, ‘आदर्श आचार संहिता की इससे ज्यादा स्पष्ट मिसाल नहीं हो सकती। हाल की रैलियों में मोदी के बयानों ने सारी हदें पार कर दी हैं। हम चुनाव आयोग जाएंगे।’
विज्ञापन
कांग्रेस ने इसके अलावा बहराइच रैली में मोदी के ‘इंडियन मुजाहिदीन और सीबीआई’ वाले बयान को भी गंभीरता से लिया है।