फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will face worst defeat in gujarat says narendra modi

नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

Sun, 02 Dec 2012 12:20 AM IST
राजकोट/सूरत/एजेंसी
राजकोट/सूरत/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 12:20 AM IST
विज्ञापन
congress will face worst defeat in gujarat says narendra modi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कांग्रेस के बुरे शासन के लिए गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी।

विज्ञापन


विख्यात सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अंतिम चरण के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की अपनी करतूतों की वजह से विधानसभा चुनाव में उसका नाश हो जाएगा। मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा ‘मैडम सोनिया, अपनी दिशा बदल लीजिए, क्योंकि कांग्रेस कभी भी गांधीनगर नहीं पहुंच पाएगी।
विज्ञापन


गुजरात की दिशा सरदार पटेल की दिशा है।’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान का थीम ‘दिशा बदलो, दशा बदलो’ रखा है। मोदी ने शनिवार को छह रैलियों को संबोधित किया और हर जगह कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार गुजरात में अब तक की सबसे करारी हार देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पापों के तले पूरा देश कुचल रहा है। इस पार्टी की वजह से देश आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और आम आदमी की उपेक्षा उसे गुजरात चुनाव में धूल फांकने पर मजबूर कर देगी।

बाद में सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह चुनाव यह तय करने के लिए नहीं है कि आपका विधायक कौन होगा, बल्कि यह भी निश्चित होगा कि युवाओं को बेहतर भविष्य कौन देगा। मोदी ने यहां भी कांग्रेस पर हमला जारी रखा और उसे जालसाजी का विशेषज्ञ करार दिया।


सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करे चुनाव आयोग: केशूभाई
भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा खुद को राष्ट्र विरोधी नेता कहे जाने से नाराज गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशूभाई पटेल ने शनिवार को चुनाव आयोग से इस मामले में सिद्धू और उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि हाल ही में जूनागढ़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए केशूभाई को राष्ट्र विरोधी नेता करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed