फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will challage the red sari book if get any controversial fact

'द रेड साड़ी' को चुनौती देगी कांग्रेस, जानिए क्या है 'द रेड साड़ी'

Sat, 17 Jan 2015 10:30 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
congress will challage the red sari book if get any controversial fact

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जिंदगी पर स्पेनिश लेखक जेवियर मोरी की विवादित किताब ‘द रेड साड़ी’ के भारत में दस्तक देने को लेकर नाराज कांग्रेस ने कहा है कि उसने कभी किताब पर रोक लगाने की कोशिश नहीं की थी।

विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस ने किताब के लेखक को चेता दिया है कि अगर इसमें कोई आपत्तिजनक चीज होगी तो पार्टी इसके खिलाफ अदालत में जाएगी। पार्टी ने किताब के लेखक के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन


लेखक ने कहा था कि यूपीए सरकार के समय उन्हें भारत में किताब प्रकाशित करने से रोका गया था। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि किताब के लेखक ने कारोबारी कारणों और अपने लाभ के चलते पुस्तक का प्रकाशन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किताब में पूरा सच नहीं'

congress will challage the red sari book if get any controversial fact

अब लेखक को किताब का प्रकाशन करने में फायदा दिख रहा है, तो वह इसे भारत में प्रकाशित कर रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि किताब को भारत में प्रकाशित करने पर रोक लगाने की बात बिल्कुल गलत है।

पार्टी ने कहा कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है। कांग्रेस ने किसी के इस अधिकार का हनन करने की कोशिश नहीं की है। सिंघवी गांधी परिवार के कानूनी सलाहकार भी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास भी अधिकार है कि अगर किताब में कोई आपत्तिजनक अंश पाया जाता है तो वह इसे अदालत में चुनौती देगी। ‘एल साड़ी रोजो’ नाम से यह किताब पहली बार 2008 में स्पेनिश में प्रकाशित हुई थी। कांग्रेस ने उस समय आरोप लगाया था कि इसमें पूरा सच नहीं है और झूठी बातें लिखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed