फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will begin chetna movement against bjp ordinance on land acquisition bill

कांग्रेस के बड़े आंदोलन की तैयारी, निपट पाएगी भाजपा?

Wed, 07 Jan 2015 10:21 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
congress will begin chetna movement against bjp ordinance on land acquisition bill

एनडीए सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस देशभर में 'चेतना आंदोलन' छेड़ने की योजना बना रही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस आंदोलन की अगुवाई कर सकते है जबकि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी थोड़े समय के लिए आंदोलन में शामिल होंगी।

विज्ञापन


आंदोलन को असरदार बनाने के लिए पार्टी की योजना छोटे से बड़े हर नेता को आंदोलन में उतारने की है। उत्तर प्रदेश से इस आंदोलन को शुरू करने की बात है। हालांकि योजना की पूरी रूपरेखा अभी तैयार किया जाना बाकी है। युवा कांग्रेस समेत पार्टी से जुड़े दूसरे संगठनों को भी इस आंदोलन में जोर शोर से शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

भाजपा को कैसी घेरेगी कांग्रेस?

congress will begin chetna movement against bjp ordinance on land acquisition bill

देशभर में इस आंदोलन को छेड़ने के लिए बाकायदा हर राज्य में प्रभारी बनाने की योजना है। साथ ही भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के प्रावधानों को लेकर एक किताब भी छापने की योजना है। इस किताब में अध्यादेश को काला कानून कहा गया है। बताया जाएगा कि आखिर कैसे इन प्रावधानों को लागू करने के बाद किसान से उसकी जमीन छीनी जाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद लगातार हार को झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी अब भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के मुद्दे पर पार्टी को एकजुट करने की कोशिश में है।

राहुल गांधी आंदोलन के दौरान पदयात्रा भी कर सकते हैं। राहुल के युवा सिपहसलार भी आंदोलन में शिरकत कर सकते हैं। आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव सातव, अशोक तंवर, अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग, प्रदीप जैन, जितेंद्र सिंह को अलग अलग राज्यों में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed