फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will be in shame after disclosing name of black money holders.

'कालाधन मामले में शर्मिंदा होगी कांग्रेस'

Wed, 22 Oct 2014 03:49 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 22 Oct 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
congress will be in shame after disclosing name of black money holders.

विदेश में काला धन रखने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं करने को लेकर आलोचना झेल चुके केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि अगर इन खाताधारकों के नाम उजागर कर दिए जाएं तो कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में जेटली ने कहा कि काला धन खाताधारकों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर सभी नामों को सार्वजनिक किया जाता है तो भाजपा को कोई शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन नामों के कारण कांग्रेस को कुछ शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेश में काला धन रखने वाले उन लोगों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे जिनके खिलाफ एजेंसियों ने आरोपपत्र दाखिल कर दिए हैं।

खाताधारकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना झेल रहे जेटली ने कहा कि मीडिया ने इस मामले की पूरी तरह से गलत रिपोर्टिंग की। इस कारण कांग्रेस ने गलत बयानी की। उन्होंने कहा कि मीडिया ने कहा कि वे नामों को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हमने कहा था कि हम नियमों के हिसाब से खुलासा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जर्मनी के साथ दोहरा कराधान से बचाव संबंधी संधि कोर्ट में नहीं मीडिया में नामों को सार्वजनिक करने से रोकता है। और अगर आप कोर्ट में नामों का खुलासा करते हैं तो वे स्वत: मीडिया में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed