फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress wants priyanka gandhi as a brand ambassador

कांग्रेसियों की मांग प्रियंका को मिले प्रचार की कमान

Thu, 13 Mar 2014 02:00 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress wants priyanka gandhi as a brand ambassador

लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को स्टार प्रचारक के तौर पर उतारने का दबाव कांग्रेस हाईकमान पर लगातार बनाया जा रहा है। लाख इनकार के बावजूद हाईकमान से प्रियंका को देश के कई राज्यों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के लिए उतारने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


मगर कांग्रेस प्रियंका को रायबरेली और अमेठी के बाहर कहीं और चुनाव प्रचार नहीं करने की बात अभी भी कर रही है।

इस इनकार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस इकाइयां प्रियंका के चुनावी आकर्षण को देखते हुए अपनी सियासी सेहत दुरुस्त करने के लिए अपनी तरफ से दबाव बनाने का मौका नहीं चूक रहीं।

विज्ञापन

प्रदेश इकाइयों से उठी मांग

Congress wants priyanka gandhi as a brand ambassador

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत कई प्रदेश कांग्रेस इकाइयों से प्रियंका को चुनाव प्रचार करने की मांग की गई है। कांग्रेस के 15 रकाबगंज स्थित चुनावी वार रूम में प्रदेश इकाइयों के ये प्रस्ताव आए हैं।

प्रियंका के देशभर में चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी की ओर से यही कहा जा रहा है कि उनके रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार करने की बात है।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन कहते हैं कि रायबरेली और अमेठी के अलावा कहीं और चुनाव प्रचार करने की सूचना उनके पास नहीं है।

'प्रियंका करेंगी खुद फैसला'

Congress wants priyanka gandhi as a brand ambassador

मगर पार्टी नेताओं का आकर्षण प्रियंका की ओर से कम नहीं हो रहा है। वहीं इस बारे में राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि प्रियंका को खुद अपने बारे में फैसला करना है। वह कहते है कि देशभर में प्रचार की बात हो या फिर चुनाव लड़ने की बात।

इस मामले में फैसला करने के लिए प्रियंका स्वतंत्र हैं।

मगर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मानने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद कहते हैं कि प्रियंका को देशभर में चुनाव प्रचार करवाने की मांग स्वाभाविक है। गांधी परिवार ने पार्टी को बहुत कुछ दिया है।

विज्ञापन

देशभर में प्रचार करेंगी तो होगा फायदा: रीता

Congress wants priyanka gandhi as a brand ambassador

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी कहतीं है कि प्रियंका अगर कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार करेंगी तो इससे पार्टी को फायदा होगा। मगर इस मामले में अंतिम फैसला हाईकमान को लेना है।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कहते हैं कि जिस तरह से देशभर में पार्टी के खिलाफ नकारात्मक माहौल है। उसे कुछ हद तक सकारात्मक बनाने में प्रियंका का देशभर में चुनाव प्रचार पार्टी के लिए मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed