{"_id":"626b0752-d1ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"congress-want-benefit-on-modi-advani-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का रथ रोकने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी का रथ रोकने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफा के बाद भाजपा में मची हलचल का सियासी लाभ लेने में जुट गई है।
विज्ञापन
नाराज आडवाणी के लिए कांग्रेसी नेता जमकर सहानुभूति जाहिर कर रहे हैं। साथ ही मोदी को भाजपा और यहां तक कि देश के लिए खतरे के तौर पर दिखाने की मुहिम भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि मोदी की ताजपोशी के प्रति उसने पहले ही चेता दिया था।
मोदी की ताजपोशी के बाद से कांग्रेस इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में है। गुजरात दंगों की याद दिलाकर कांग्रेस मोदी के रथ को रोकना चाहती है। आडवाणी की नाराजगी और पार्टी में सभी पदों से उनके इस्तीफे ने कांग्रेस को एक सुनहरा मौका दे दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को कांग्रेस ने कटाक्ष किया है कि उसने चेताया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ाए जाने के परिणाम भाजपा को भुगतने होंगे।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि आडवाणी के इस्तीफे पर विचार करना भाजपा का मामला है। इस पर कहने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है। यह भाजपा के संपूर्ण सैद्धांतिक पतन का आरंभ है।
विज्ञापन
द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष मोदी को इस तरह का हार पहना रहे थे जैसे वह निवर्तमान अध्यक्ष हों और नए अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हों। यह असामान्य है।
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इस घटना का लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति पर कोई असर पड़ेगा।