फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress under pressure after modi's attack on priyanka gandhi

प्रियंका के इमोशनल कार्ड पर मोदी का जातिवादी कार्ड

Wed, 07 May 2014 03:05 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
Congress under pressure  after modi's attack on priyanka gandhi

प्रियंका गांधी पर नरेंद्र मोदी के पलटवार से कांग्रेस भी स्तब्ध है। प्रियंका के इमोशनल कार्ड पर मोदी के जातिवादी कार्ड खेलने से पार्टी परेशान है। पार्टी ने कहा है कि प्रियंका ने जो कहा और मोदी ने जो समझा, दोनों बातों में अंतर है।

विज्ञापन


प्रियंका ने चुनाव में राजनीति का स्तर घटने की बात कही। उन्होंने किसी की जाति के बारे में कोई बात नहीं की थी। पार्टी ने मोदी पर गलत तरीके से प्रियंका के बयान को पेश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी जानबूझकर तथ्यों और बयानों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ये उनकी पुरानी आदत है। पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि प्रियंका जिस तरह से मोदी को भावनात्मक आधार पर घेर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप

Congress under pressure  after modi's attack on priyanka gandhi

उसी तरीके को मोदी ने भी अपनाते हुए अपनी जाति का उल्लेख कर प्रियंका पर पलटवार किया है। प्रियंका के वार का उलटा असर होने से पार्टी के अंदर चिंता है।

पार्टी में इस बात से खुशी का माहौल था कि प्रियंका मोदी को मजबूती से जवाब दे रही थी और इसका असर मीडिया से लेकर जमीन तक हो रहा था।

मगर मोदी ने मंगलवार को जिस तरह से प्रियंका के बयान को पेश किया, उसे लेकर पार्टी के रणनीतिकार अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

नीच राजनीत‌ि पर मचा घमासान

Congress under pressure  after modi's attack on priyanka gandhi

सिब्बल ने मोदी पर तथ्य और बयान गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाकर नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की।
प्रियंका ने सोमवार को कहा था, ‘अमेठी की धरती पर मोदी ने मेरे पिता राजीव गांधी का अपमान किया है।

अमेठी की जनता इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगी। इनकी नीच राजनीति का जवाब मेरे बूथ कार्यकर्त्ता देंगे। अमेठी के एक एक बूथ से जवाब आएगा।’

इसके जवाब में नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो निचले वर्ग से है। इसलिए उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed